अब हरियाणा के इस जिले में होगी इन खेलों की प्रतियोगिताएं, करोड़ों की परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अम्बाला छावनी में करोडों रूपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उदघाटन किया। इनमें 38 करोड 69 लाख रूपये की राशि से बने आल वैदर स्वीमिंग पुल, एसडीओ सिविल कॉम्पलैक्स 41 करोड 52 लाख रूपये की राशि से निर्मित तथा 12 करोड 96 लाख रूपये की राशि से बने एस.सी. ब्वाएज स्पोर्टस होस्टल का उद्घाटन एवं लोकार्पण शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी का हरियाणा को अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कहा कि इन खेलों के चौथे संस्करण की इन खेल प्रतियोगिताओं के मुख्य आयोजन पंचकूला में होंगे जबकि स्वीमिंंग जिम्रास्टिक से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं अम्बाला छावनी में होगी।

इसके अलावा कुछ प्रतियोगिताएं शाहबाद, चण्डीगढ व दिल्ली में होंगी। उन्होंने कहा कि पहले अम्बाला को साईंस सिटी तथा मिक्सी उद्योग के नाम से जाना जाता था लेकिन अब यहां पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनने से अम्बाला को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है।

अम्बाला छावनी में उत्तर भारत का बेहतरीन किस्म का स्विमिंग पुल का निर्माण किया गया है जिससे युवाओं को स्वीमिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अम्बाला में स्वीमिंग की अकादमी बनाई जाएगी जिसमें सालभर तैराकी से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं होंगी और देश दुनिया के तैराक आएंगे जिससे स्थानीय लोग भी यहां तैराकी सीख पाएंगे।

उन्होंने कहा कि मन, बुद्धि और शरीर की एकाग्रता तैराकी के लिए बेहद जरूरी है। तैराकी का जिक्र करते हुए कहा कि जीव-जंतु, पशु पक्षी आदि जीवों में मनुष्य अपनी बुद्घि एवं योग्यता के दम पर सबसे अगली पंक्ति में खड़ा मिलता है लेकिन दूसरे जीव जहां तैरना जानते हैं वहीं मनुष्य को तैराकी सीखनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों मे युवा तालाब, नहर आदि स्थानों पर तैराकी करते थे और जब से यह खेल अंतर्राष्ट्रीय बना है तो इसमें हमारे युवा ऐसे पारंगत हों, इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षा के साथ-साथ युवा हुनरमंद भी बनें इसके लिए एक यूनिवर्सिटी भी हरियाणा में स्थापित की गई है जिसमें हुनर से सम्बन्धित 800 कलाएं सुचिबद्घ की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत राई में स्थित स्पोर्टस स्कूल को खेल यूनिवर्सिटी (Sports University in Sonipat) बनाया जायेगा। वहां पर खेलों से सम्बन्धित रिसर्च होंगी और खेलों को बढावा देने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज कृषि, साईंस, शिक्षा आदि प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और यहां के युवा अपनी काबिलियत का लोहा प्रत्येक क्षेत्र में मनवा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय पहलवान को प्रतीक रूप में जोड़ते हुए यह नारा लगाया और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्बाला को उद्योग का केंद्र बनाना चाहते हैं जिस प्रकार से प्रदेश के दक्षिण में गुरुग्राम है उसी प्रकार उत्तर में अंबाला में उद्योग विकसित हों तथा इनवेस्टर यहां पर आएं। उन्होंने सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए कहा कि अगर आप एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो सरकार आपके साथ सरकार आपके साथ चार कदम आगे बढ़ाकर चलेगी।

Rajni Thakur

Recent Posts

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 week ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा…

4 months ago

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब लोगों…

4 months ago