Categories: कुछ भी

हरियाणा के इस हिल स्टेशन के आगे फेल है हिमाचल-उत्तराखंड, मिलेगा एडवेंचर का डबल मजा,

गर्मियां आते ही लोग सबसे पहले ठंडे इलाकों में जाना पसंद करते हैं। जून की गर्मी का तो सबको पता ही है कि कितना बुरा हाल हो जाता है। इसी दौरान बच्चों की छुट्टियां भी होती हैं। इसलिए लोग अपने परिवार के साथ हिल स्टेशन पर घूमना पसंद करते हैं। दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के ज्यादातर लोग उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर के हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हरियाणा में भी एक ऐसा ऐसे स्टेशन है, जहां आप गर्मी में ठंड का एहसास ले सकते हैं। आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं और हरियाणा के फेमस हिल स्टेशनों में यह हिल स्टेशन शामिल है।

बता दें कि हर रविवार इस हिल स्टेशन पर कई लोग घूमने जाते हैं। दिल्ली पंजाब और हरियाणा में यह स्टेशन काफी फेमस है और छुट्टी वाले दिन काफी सारे लोग यहां पिकनिक के लिए आते हैं। यहां का मौसम भी काफी सुहावना रहता है। यहां आपको गर्मी का बिल्कुल एहसास नहीं होगा।

इस हिल स्टेशन पर आप उत्तराखंड और हिमाचल जैसा आनंद ले सकते हैं। अब दिल्ली और हरियाणा के लोगों को हिल स्टेशन पर घूमने के लिए इतनी दूर जाने की जरूरत नहीं है।

हरियाणा का यह हिलस्टेशन कोई और नहीं बल्कि मोरनी हिल स्टेशन है और दिल्ली से भी इसकी दूरी काफी कम है। ज्यादातर पर्यटक यहां शनिवार के दिन आते हैं और एक रात रुककर रविवार को वापस चले जाते हैं। हरियाणा का यह टूरिस्ट प्लेस काफी फेमस हो रहा है।

शिमला-मनाली की तरह हो रहा फेमस

आने वाले कुछ दिनों में यह हिल स्टेशन शिमला और मनाली की तरह ही चर्चित हो जाएगा। पर्यटकों के लिए यहां कई सुविधाएं भी दी गई है। पर्यटक यहां बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। मोरनी हिल्स का टिक्कर ताल काफी फेमस है, जहां की खूबसूरती भी देखते ही बनती है। यहां का शांत वातावरण और हरियाली देख लोगो का मन भी बहुत खुश हो जाता है।

मिलेगा एडवेंचर का मजा

इस हिल स्टेशन पर पर्यटक कई तरह के एडवेंचर के मजे ले सकते हैं। लोग यहां पर ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यह पूरा हिल स्टेशन 1000 किलोमीटर से भी ज्यादा जगह में फैला हुआ है।

पर्यटकों के लिए यहां खास तरह का एडवेंचर पार्क बनाया गया है। यहां आपको बर्मा ब्रिज, रोप क्लाइंबिंग और रैपलिंग जैसे एडवेंचर देखने को मिलेंगे। एंट्री फीस की बात की जाए तो यहां वयस्क के लिए 50 रुपए और बच्चों के लिए 20 रुपए फीस तय की गई है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

18 hours ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago