विदेशों में घूमने का मन तो हर किसी का करता है। लेकिन वहां घूमने के लिए खर्च अधिक करना पड़ता है। ऐसे में आप भारत के पड़ोसी देश नेपाल में घूमने जा सकते है। इसके लिए आपको वीजा या पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं है। दिल्ली एनसीआर और हरियाणा वासी अब बिना किसी परेशानी के राजधानी दिल्ली से सीधे नेपाल का सफर कर सकते हैं। इसे उनका समय भी बचेगा और सफर भी आसान होगा। समय सारणी और रूट में बदलाव से यात्रियों के कम से कम 6-7 घंटे बचेंगे।
बता दें कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने दिल्ली से काठमांडू के लिए बस सेवा में कुछ बदलाव किए हैं। प्रबंधन का मानना है कि इससे आवागमन में यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/06/95bd4d12e5cef47d3fd0dbb10c98b418_original.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
डीटीसी के उपमुख्य महाप्रबंधक (पीआर) संजय सक्सेना ने इस बदलाव के बारे में बताया कि तीन नवंबर 2014 को शुरू हुई इस सेवा को आधिकारिक तौर पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के रूप में जाना जाता है। नए मार्ग के तहत बस का संचालन लखनऊ एक्सप्रेस हाइवे यानी नए सर्वेक्षण मार्ग से किया जाएगा जो लगभग 49 किमी की बचत करेगा।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/06/98839-busnewimage.webp?resize=696%2C522&ssl=1)
इससे 32-34 घंटे का सफर मात्र 25-26 घंटे का रह जायेगा। उन्होंने बताया कि पहले इसका किराया ₹2300 के करीब था जो अब प्रति व्यक्ति 2774 रुपए होगा। यात्रियों को अधिक सुविधा देने के लिए बस अब पहले मजनू का टीला जाएगी और वहां से यात्रियों को लेकर अंबेडकर टर्मिनल आएगी।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/06/bus_650_112514065657.jpg?resize=650%2C348&ssl=1)
बस सुबह 5:00 बजे मजनू का टीला पहुंचेगी और वहां से एक घंटे बाद सुबह 6:00 बजे वापस अंबेडकर टर्मिनल दिल्ली गेट के लिए रवाना होगी। वहीं समय में बदलाव के तहत मौजूदा समय 10:00 बजे के स्थान पर दिल्ली गेट टर्मिनल से सुबह 7:00 बजे नेपाल के लिए बस प्रस्थान करेगी।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/06/Delhi-Kathmandu-bus-40AlokReporter-Twitter-1200.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
इससे यात्रियों के चार-पांच घंटे का समय भी बचेगा। उन्होंने कहा कि अगर बस सुबह सात बजे टर्मिनल से निकल जाएगी तो समय से नेपाल पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान बस का ठहराव तीन जगह होगा।