Categories: कुछ भी

टॉप पर रहने की आदी है हरियाणा की रिद्धि, खेलो इंडिया में गोल्ड पर किया कब्जा

हरियाणा की खिलाड़ी तीरंदाज रिद्धि शीर्ष पर रहने की आदी है और अपने खेल में गहन प्रैक्टिस करने की वजह से ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड पर कब्जा करने में कामयाब रही है। अपने पिता मनोज कुमार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के साथ अपनी खेल कला का अभ्यास करने वाली रिद्धि ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लड़कियों की तीरंदाजी प्रतियोगिता (Girls Archery Competition at Khelo India Youth Games 2021) की रिकर्व बो कैटेगरी में एक और जीत हासिल कर शीर्ष पर जगह बनाई है। रिद्धि ने इस गोल्ड मेडल को अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा कि मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देती हूं।

उन्होंने बताया कि जब वह तीरंदाजी से जुड़ गई तो उसके पिता खेल को घर ले आए, घर की छत पर ही सुविधाएं स्थापित की और उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं के अनुसार धनुष और तीर लाकर दिए।

रिद्धि ने कहा कि उनके पिता मनोज कुमार को तीरंदाजी की ट्रेनिंग (Ridhi got Archery training to father Manoj Kumar) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन वे इसमें रुचि रखते थे। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रिद्धि को तैयार करने के लिए लंबी और कड़ी मेहनत की क्योंकि करनाल में और उसके आसपास कोई कोच नहीं था।

रिद्धि ने 2018 में खेलो इंडिया में पदार्पण किया लेकिन सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रही। 2019 में हुए खेलो इंडिया में कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में अमनप्रीत कौर से हार गईं। परंतु 2020 में उन्होंने कांस्य जीता। (Ridhi Phor won bronze in 2020) इस बार विश्व नंबर 47 रिद्धि ने स्वर्ण जीता, जिससे हरियाणा की मेडल तालिका की स्थिति में इजाफा हुआ क्योंकि मेजबान टीम मेडल तालिका में शीर्ष पर अपना स्थान बनाने के लिए बेताब थी।

रिद्धि का कहना है कि वर्तमान हरियाणा सरकार की खेल नीति (Sports Policy of Haryana Government) काफी अच्छी है और उस खेल नीति की वजह से उनके खेल में भी लगातार निखार आया है और यही कारण है कि वे खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक (Ridhi Phor won gold medal in Khelo India) जीत पाई हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago