हमारे समाज में शादी एक पवित्र रिश्ता माना जाता है लेकिन अब ये रिश्ते धीरे- धीरे खोखले साबित हो रहे है। दरअसल आपने ऐसे बहुत से मामले सुने होंगे जहां पति या पत्नी के अवैध संबंध के कारण रिश्ते टूट जाते है, झगड़ा लड़ाई हो जाता है। वैसे अब जो मामला आपको बताने जा रहे है उसे सुनने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यहां पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो बेहद अजब ही कारनामा कर दिया जिसके बाद पत्नी भी हैरान रह गयी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ हमबिस्तर होते देख लिया। लेकिन, हैरत वाली बात ये है कि वह बिल्कुल भी हैरान नहीं हुआ कुछ ऐसी बात कही जो उसकी पत्नी को भी हजम नहीं हुई।
अपनी पत्नी को दूसरे शख्स के संबंध बनाते हुए देख लेने के बाद भी वह गुस्सा नहीं हुआ। बल्कि उसने इस मामले को खत्म करने के लिए पत्नी के प्रेमी से 10 लाख रुपए की मांग कर डाली। शख्स ने पत्नी और उसके प्रेमी से कहा कि उसे दोनों का रिश्ते से कोई एतराज नहीं, जो करना है करो।

लेकिन उसे इस बात को दबाने के लिए दस लाख रुपए चाहिए। इस शर्त को प्रेमी ने मान ली और 10 लाख रुपये देकर चला गया। उसके बाद पति पत्नी को लेकर अचानक से थाने पहुंच गया और वहां जाकर प्रेमी के खिलाफ रेप का की दर्ज करवा दिए।

वहीं इस बात की जानकारी जब प्रेमी को हुई तो तुरंत थाने पहुंचकर पति के खिलाफ 10 लाख रुपये एठने का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया है और इसी के साथ मामले को जांच कर रही है।आपको बता दे कि पति पत्नी के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे थे।

पत्नी का गांव के ही पास के एक शख्स से अफेयर चल रहा था। इस बात की भनक पति को बहुत पहले से थी। पत्नी हर समय बहाना बनाकर अपने प्रेमी से मिलने जाया करती थी लेकिन पति रंगेहाथ पकड़ने के इंतजार में था। एक दिन वो बहाने प्रेमी से मिलने गयी तब पति ने भी पीछा किया और फिर क्या था, दोनों एक कमरे में पकड़े गए।