अब हरियाणा से राजस्थान की गुलाबी नगरी जाना और भी ज्यादा आसान हो जायेगा। जानकारी के अनुसार एनएचएआई इसी हफ्ते 6 लेन हाईवे ग्रीन फील्ड लिंक (6 Lane Highway Green Field Link) को खोलने की तैयारी में है। इस हाईवे के खुलने से लोग अब आसानी से सफर कर पाएंगे। वही चंडीगढ़ से जयपुर (Chandigarh to Jaipur) जाने के समय में 3 घंटे तक घट जाएंगे। इसके अलावा हरियाणा के दक्षिणी इलाके जैसे जींद, महेंद्रगढ़ और नारनौल से चंडीगढ़ मात्र 2 से 3 घंटे में पहुंच सकेंगे।
NHAI इस 227 किलोमीटर के नए ग्रीन फील्ड लिंक को खोलने की तैयारी में है। इस 6 लेन हाईवे के शुरू होने से जयपुर से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले ट्रैफिक में कमी आएगी। साथ ही लोगों का समय भी बचेगा।

इस हाईवे के खुलने के बाद से हरियाणा के दक्षिणी जिलों से राजधानी चंडीगढ़ पहुंचना पहले से भी ज्यादा आसान हो जाएगा।

वहीं दिल्ली एनसीआर से गुजरने वाले भारी वाहनों से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। क्योंकि यह पूरा ट्रैफिक इस हाईवे पर होगा। वहीं राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आएगी।
कम होगी जयपुर चंडीगढ़ की दूरी

NHAI के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह ग्रीन फिल्ड लिंक अंबाला-कोटपुतली इकोनॉमिक कॉरिडोर (Ambala-Kotputli Economic Corridor) का हिस्सा है। इसके खुलने के बाद जयपुर और चंडीगढ़ के बीच की दूरी 50 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।

इससे इन इलाकों और आस पास रहने वाले लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने इस हाइवे के निर्माण के लिए 5,108 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया था। वहीं इसकी चौड़ाई 70 मीटर तय की गई थी। साथ ही इस हाइवे में 122 ब्रिज और अंडर पास बनाए गए हैं।