एनडीए आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में भर्ती के लिए हर साल परीक्षाएं कराता है। लाखों परीक्षार्थी हर साल इसमें भाग लेते हैं लेकिन कम को ही सफलता मिल पाती है। बता दें कि हरियाणा के रोहतक के गांव सुंडाना की बेटी शनन ने देश के पहले महिला एनडीए बैच में दाखिले के लिए हुए परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उनका चयन लेफ्टिनेंट के पद के लिए हुआ है। अपने दादा सूबेदार चंद्रभान ढाका व पिता नायक सूबेदार विजय कुमार ढाका से प्रेरित होकर उन्होंने आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा करने का फैसला किया।
पिता विजय कुमार ने बताया कि पांच सालो से वह चंडीगढ़ में रह रहे हैं। फौज में होने के कारण शुरू से ही शनन की पढ़ाई आर्मी स्कूलों में हुई। वह चार साल तक रुड़की आर्मी स्कूल, तीन साल जयपुर और पांच साल चंडीमंदिर स्थित आर्मी स्कूल में पढ़ाई की। पिछले साल शनन ने दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन कोर्स के लिए दाखिला लिया था।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/06/haryana_1655603276.jpeg?resize=696%2C391&ssl=1)
देश भर की ब्वॉयज परीक्षा में दसवां व गर्ल्स परीक्षा में शनन ने पहला स्थान हासिल किया। अपने पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास कर बेटी ने पिता के सपने को पूरा किया है। बता दें कि शनन की मां गीता देवी एक गृहिणी हैं। बड़ी बहन जौनन मिलिट्री नर्सिंग ऑफिसर है व छोटी बहन आशि अभी पढ़ाई कर रही है।
40 दिन तक रोजाना हल किए पुराने प्रश्न-पत्र
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/06/indian_army_woman-1024x768.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
शनन ने बताया कि उन्हें एनडीए परीक्षा की तैयारी के लिए मात्र 40 दिन का समय मिला था। आत्मविश्वास के साथ उन्होंने तैयारी करनी शुरू कर दी। यूपीएससी की वेबसाइट से एनडीए परीक्षा के पुराने वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर हल करना शुरू कर दिया। परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करने के लिए पांच घंटे का समय मिलता है लेकिन उन्होंने चार घंटे में ही हल करने का प्रयास किया।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/06/144876-ndzdlodpdf-1640196722.jpg?resize=696%2C365&ssl=1)
12वीं कक्षा तक की एनसीईआरटी की किताबों से नोट्स बनाए व उनको बार-बार दोहराया। एनडीए में चयनित होकर बहुत खुश हूं। जुलाई-अगस्त में ज्वाइनिंग लेटर मिलेगा। भविष्य में सेना की इंटेलिजेंस कोर में काम करना चाहती हूं।