एक बात फिर महामारी ने अपना विकराल रूप ले लिया है। वैक्सीन लेने के बावजूद भी लोग इसकी जद में आ रहे है। इसके साथ ही लोगों के लिए मसीहा कहे जाने वाले भी कोरोना से नहीं बच पाए, जी हां बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को महमारि ने चपेट में ले लिया है।अभिनेता ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
सोनू सूद ने बताया है कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है लेकिन उनका मूड सुपर पॉजिटिव है। ऐसे में साफ है कि सोनू सूद इसे लेकर काफी साकारात्मक हैं। वहीं सोनू सूद ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी।
महामारी काल में जरूरतमंदो के लिए मसीहा बनकर उभरे एक्टर सोनू सूद ट्विटर पर लिखा, ‘कोविड पॉजिटिव, मूड और स्प्रिट सुपर पॉजिटिव.सभी को हाय।आपकी जानकारी के लिए है कि आज सुबह मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षा के तमाम नियमों को देखते हुए मैंने पहले ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है और ध्यान रख रहा हूं लेकिन चिंता मत करिए।
इसने मुझे अपनी समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त समय दिया है। याद रखिए मैं हमेशा आप के लिए हूं.’ बता दें कि सोनू सूद ने साल 2020 में लगे कोरोना लॉकडाउन के समय मजदूरों की मदद कर सभी एक दिल जीत लिया था।
इसके बाद से अभी तक सोनू सूद अनगिनत लोगों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने लोगों के इलाज, विदेश से भारत वापसी, भारत में अपने घर वापसी से लेकर कई चीजों में लोगों की मदद की है। इतना ही नहीं इस दौरान अपने एक्सपीरियंस पर उन्होंने एक किताब भी लिख दी है। सोनू सूद फिल्म अभिनेता है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है।
महामारी के दौरान उन्होंने कई लोगों की सहायता की थी। कोरोना महामारी के दौरान पिछले वर्ष उन्होंने लोगों की मदद की थी। दरअसल पूरे देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैल रही है। कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…