Homeकुछ भीहरियाणा के हर घर में लहरेगा 'तिरंगा', जल्द शुरू होगा यह अभियान

हरियाणा के हर घर में लहरेगा ‘तिरंगा’, जल्द शुरू होगा यह अभियान

Published on

आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में गुरुवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे।

कौशल ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, जिला परिषदों इत्यादि के साथ बैठकें करें। साथ ही, हर जिले में तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।

इसके अलावा, जिन सरकारी भवनों पर तिरंगा नहीं फहराया जा रहा, वहां भी फहराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी का यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे का सम्मान करें। सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।

इन स्थानों पर उपलब्ध होंगे तिरंगे

बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने इस अभियान की रूपरेखा रखी। ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को तिरंगे की उपलब्धता और वितरण के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। पोस्ट ऑफिस, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों इत्यादि पर तिरंगे उपलब्ध करवाए जाएंगे।

स्वयं सहायता समूहों की ली जाएगी मदद

तिरंगे बनाने में स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग तिरंगे की उपलब्धता और वितरण की जिम्मेदारी संभालेगा। इसके अलावा, उचित मूल्य की दुकानों पर भी तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Latest articles

केंद्र के 9 साल पूरे होने की खुशी में महिला व बुजुर्गों को कराई तीर्थ यात्रा: सुमित यादव

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के युवा...

हरियाणा की यह नदी बनेगी पर्यटकों के लिए आकर्षण का पहला केंद्र, जाने कौन सी

हमारे भारत देश में बहुत सारी नदियां ऐसी हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लेकिन उनमें में से कुछ...

हरियाणा के इस गांव में सबको मिलती है फ्री वाई-फाई की सुविधा, जाने क्यों की इसकी शुरुआत

हमारा देश डिजिटल हो यह सपना हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है और इसको साकार करने के लिए वह हर संभव...

सरकारी स्कूल में पढ़ने के बावजूद भी इस बेटी ने यूपीएससी में हासिल की 35वीं रैंक, बनी IAS अफसर

हर कोई बचपन में ही सोच लेता है कि उसे क्या बनना है। हर किसी का सपना अलग-अलग होता है। किसी को शिक्षक, किसी...

हरियाणा के इस गांव में सबको मिलती है फ्री वाई-फाई की सुविधा, जाने क्यों की इसकी शुरुआत

हमारा देश डिजिटल हो यह सपना हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा...

हरियाणा के अभिनव सिवाच ने यूपीएससी में हासिल की 12वी रैंक, पिता है गुरुग्राम में DETC

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले अभिनव सिवाच ने यूपीएससी में 12 वा...

UPSC का परिणाम हुआ घोषित, टॉप 100 में 13 हरयाणवियो ने बनाई अपनी जगह, देखे लिस्ट

जब भी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की बात होती है तो उसमें यूपीएससी...

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा इस, जिले में बनने वाली है फिल्म सिटी

हरियाणा में कलाकारों की कमी नहीं है। काफी सारे कलाकार हरियाणा में ऐसे हैं...

More like this

हरियाणा के किसान के बेटे ने किया नाम रोशन, UPSC में हासिल की 99वी रैंक

जब भी सबसे कठिन परीक्षाओं की बात आती है तो उसमें यूपीएससी का नाम...

Sanjay Dutt: 350 लड़कियों के साथ रात गुजार चुके हैं संजय दत्त, लिस्ट में यह मशहूर अभिनेत्रियां भी शामिल

बॉलीवुड जगत के सबसे प्रसिद्ध और कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt...

साउथ फिल्म जगत के स्टार्स की पत्नियां है हुस्न की परी, खूबसूरती के मामले में लगती है मिस यूनिवर्स 

साउथ जगत की फिल्मों का आज हर तरफ़ बोल बाला हैं। इनकी फिल्मों के...