Categories: कुछ भी

एक्सीडेंट ने छीन लिए थे हरियाणा के इस शख्स के दोनों हाथ, फिर भी नहीं मानी हार, अपने दम पर करता है सारे काम

मुश्किल परिस्थिति हर किसी के सामने आती है कई लोग मुश्किलों के आगे घुटने टेक लेते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी है जो कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए जीना नहीं छोड़ते और दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते है। ऐसे लोगों के जज़्बे को हर कोई सलाम करता है। ऐसा ही एक शख्स जसपाल सिंह है जो सिरसा के गांव मलिकपुरा में रहता है। जसपाल सिंह दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद भी निराश नहीं हुआ।

अपने हौसला और जुनून के बल पर जसपाल सिंह किसी पर निर्भर नहीं है। दोनों हाथ नहीं होने पर भी जसपाल सिंह अनेकों कार्य कर अपना खर्चा निकालते है।

गांव में सुबह 6:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक घरों में अखबार बांटने का काम भी जसपाल सिंह करते हैं। सिरसा से 45 किलोमीटर की दूर बसे गांव मलिकपुरा के 40 वर्षीय जसपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2004 में ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण उसने अपने दोनों हाथ गवां दिए थे।

दोनों हाथ गंवाने के बाद भी जसपाल ने हिम्मत नहीं हारी। हालांकि जसपाल ने बताया की खाना खाने में उन्हें थोड़ी परेशानी जरूर होती है। लेकिन बाकि कामों में उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

जसपाल ने बताया कि उन्हें सरकार की तरफ से पेंशन भी मिलती है। इसके इलावा रोजमर्रा के काम के इलावा वे पेंट का काम भी करते है। जिससे वे अपना खर्च खुद ही उठाते हैं।

साथ ही वे अपने आर्टिफिशल हाथ से लिख भी लेते है। परिवार की तरफ से उन्हें पूरा स्पोर्ट मिलता है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

3 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

5 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago