Categories: मानस

16 साल देश की करने के बाद हरियाणा का जवान बना किसान, ऐसे कर रहा लाखों की कमाई

भारतीय सेना में 16 साल देश की सेवा करने के बाद जब हरियाणा के झज्जर जिले के ढ़ाणा गांव निवासी अनिल अपने गांव पहुंचा तो खेती के तौर तरीके देख वह आश्चर्यचकित रह गया। फसलों में रासायनिक खाद का प्रयोग हो रहा था। इसके बाद अनिल ने प्राकृतिक खेती करने की योजना बनाई। कई कृषि विशेषज्ञों से मिला, बात की और फल, सब्जी और औषधीय पौधों की खेती से पांच लाख रुपये सालाना कमाता है।

अनिल ने बताया कि वह समय पर अपनी सभी फसलों को बिजाई करता है। सुबह 5 बजे उठकर अपने खेतों में काम करने के लिए चला जाता है।

हालांकि प्राकृतिक खेती में हाथ से ज्यादा काम करना पड़ता है, लेकिन सेना का जवान होने के चलते अनिल को यह काम ज्यादा कठिन नहीं लगा। 2015 में गेहूं, बाजरा, कपास, सरसों, मूंग, चना, जौ मुख्य फसलों के साथ खेती की शुरुआत की औरसह-फसलों में मौसमी सब्जियां, गन्ना और चारा उगाया।

अपने खेतों के चारों तरफ फल और औषधीय पौधे उगाने शुरू कर दिए। अब यह पौधे अब उसकी आमदनी का एक अच्छा स्रोत बन गए हैं। किसान ने प्राकृतिक खेती के फायदे बताते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती में खाद और बीज अपना घरेलू होता है। इससे उत्पादन लागत काफी कम हो जाती है और मुनाफा बढ़ता है।

2 से 3 गुना दामों पर बिकती हैं फसलें

अनिल के अनुसार वह अपनी फसलों को गुरुग्राम में बेचता है। जहां कुछ लोग उनसे लगातार जुड़े रहते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार फसलों की खरीदारी करते हैं। जिससे किसान को भी इस बात की चिंता नहीं रहती है कि उसकी फसल का कोई खरीददार आएगा या नहीं। खरीददार पहले ही उनसे संपर्क करके भाव तय कर लेते हैं। 

इनकी खेती से हो रहा मुनाफा

आमदनी बढ़ाने के लिए जामुन, आँवला,अनार, बेर, खजूर, अमरूद, केला, चीकू नीम और औषधीय पौधे अश्वगंधा, वासा, नींबू घास, अजवायन पता और अप्पामार्ग लगाये हैं। इसके अलावा  बथुआ, पुनर्नवा, चौलाई को भी अपनी आमदनी का हिस्सा बनाते हैं। दूब घास हमारी गायें के लिए एक अच्छा चारा है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

5 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

6 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago