जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल एशिया की सबसे अमीर महिला बन चुकी है। सावित्री जिंदल एक कामयाब बिजनेसवुमन ही नहीं एक पॉलीटिशियन भी है । इस रिपोर्ट की अब हर तरफ चर्चा हो रही है।
सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ। उनका बचपन असम के तिनसुकिया शहर में बीता। उन्होंने ओम प्रकाश जिंदल से साल 1970 में शादी की थी। उनके पति हरियाणा सरकार में मंत्री और हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा के भी सदस्य रहे थे।
सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गई। इसके बावजूद पति के मौत के बाद उन्होंने पूरे कारोबार को संभाला। पति का कारोबार संभालने में सावित्री को काफी मेहनत करनी पड़ी और दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
ये मुकाम सावित्री ने कई मुश्किलों के बाद हासिल किया है। सावित्री के पास 89.49 हजार करोड़ की संपत्ति है। करोना काल के दौरान सावित्री जिंदल की संपत्ति 50 फीसदी तक घट गई थी।
हाल ही में ब्लूमबर्ग द्वारा इस लिस्ट को जारी किया है जिसमें एशिया की सबसे अमीर महिलाओं में हरियाणा की रहने वाली सावित्री जिंदल का नाम सबसे ऊपर है। चीनी अरबपति महिला को पछा़रते हुए सावित्री जिंदल उनसे आगे निकल गई।
ब्लूमबर्ग बिलियन इंडिकेट्स में उनकी संपत्ति करीब 11.3 अरब डॉलर आंकी गई है। सावित्री जिंदल मेटल्स और बिजली उत्पादन के कारोबार से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही जिंदल समूह, सीमेंट, बुनियादी, ढांचा और ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम करता है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…