सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त स्मिता पारिख ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बार फिर रिया चक्रवर्ती को लेकर ऐसी बातें लिखी हैं जो उनके रहस्यमयी अतीत की ओर इशारा कर रही है। स्मिता ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत से पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। स्मिता पारिख ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सुशांत से मिलने के पहले रिया आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं।
जब उन्होंने रिया को छोड़ा तो वह कैसे संभली, उस आत्मा की मदद से जो उसके साथ रहती थी। एक औरत कितनी गिरी हुई हो सकती है। तुमने खुद ये कहानी कितनों को सुनाई है ताई। क्या एक खतरनाक इंसान खुलेआम घूम रहा है।

रिया को सुशांत की लाइफ में भेजा गया था।’ स्मिता की इस पोस्ट के बाद से यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हुई जांच में रिया की कॉल डिटेल्स में आदित्य रॉय कपूर का नाम भी सामने आया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, रिया और आदित्य को साल 2012 से लेकर 2014 के बीच कई बार साथ में भी स्पॉट किया गया था, लेकिन इनके बीच अफेयर होने के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।

बताया जा रहा है की अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती दोनो ने एम टीवी में साथ काम किया था। इसी से दोनो मे नजदीकियां बढ़ गई थी और डेटिंग करने लग गए थे।

एक खुलासे में सामने आया था कि 2012 से 2014 तक दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि सुशांत के निधन को एक साल होने वाला है लेकिन एक्टर का परिवार और फैंस अभी तक इस गम से बाहर नहीं आ पाए हैं। स्मिता ने यह भी खुलासा किया कि एक आत्मा हमेशा रिया के साथ रहती है। यह डरावना है।