Homeकुछ भीहर घर तिरंगा: डिमांड पूरी करने में जुटे हरियाणा के कैदी ,...

हर घर तिरंगा: डिमांड पूरी करने में जुटे हरियाणा के कैदी , 25-25 हजार तिरंगे झंडे बनाने का मिला ऑर्डर

Published on

प्रदेश की जेलों में बनाए जा रहे हैं तिरंगे झंडे – रणजीत सिंह

बिजली मंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहरा कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

चण्डीगढ, 04 अगस्त – हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के बीच में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिरसा, हिसार व रोहतक जेल के कैदियों को 20 गुणा 30 साइज के 25-25 हजार तिरंगे झंडे बनाने का कार्य नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर ऑर्डर दिया जा चुका है।

बिजली मंत्री ने बताया कि जैसे-जैसे जेलों में झंडों के ऑर्डर आएंगे वैसे-वैसे झंडे बनाए जाएंगे। प्रदेश की जेलों में कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बेकरी, मिठाई बनाने, फर्नीचर बनाने का काम भी सिखाया जा रहा है ताकि जा रहा है ताकि बाहर आकर वे अपनी रोजी रोटी कमा सके।

बिजली मंत्री वीरवार को सिरसा के विश्राम गृह में आमजन की समस्याएं सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय झंडा तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम शुरु की है। पहले देश में राष्ट्रीय पर्व अथवा कुछ विशेष अवसरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाता था। इससे लोगों में देश के प्रति जागरूकता आएगी तथा समर्पण भाव पैदा होगा। बिजली मंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराते हुए कहा कि करीब 60 लाख तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का यह अभियान है कि लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं व योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी मुहिम में सरकार लगातार कार्य कर रही है। आज लगभग सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हैं। इससे जनता को लाभ मिल रहा है और अब निर्धारित समयावधि में काम हो रहे हैं, जिससे आमजन की छोटी-छोटी शिकायतों का समाधान आसानी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी समय-समय पर जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान करवाते हैं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाते हैं।

Anila Bansal
Anila Bansal
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...