भारत के लगभग सभी जगहों पर अब एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर दिया गया है। और इन्हीं एक्सप्रेस वे के ऊपर कई जगहों पर टोल टैक्स भी लिए जा रहे हैं। लोग इन टोल टैक्स से खासा परेशान दिखाई देते हैं।
आपको बता दें कि इससे हटकर हरियाणा में एक ऐसा टोल टैक्स है जो कि बेहद चर्चित है यहां पर टोल के नाम पर बढ़ा चढ़ा कर वसूली की जाती है।

इस टोल टैक्स के आस-पास के गांव के लोगों को एक अलग तरह का पास देकर इन्हें कुछ रिहायते भी बर्ती जाती हैं। आपको बता दें हरियाणा गुरुग्राम से सोहना के बीच पडने वाले इस एलिवेटेड रोड को बनाया गया था ।
जिससे यहां पर जाम से लोगों को परेशानी ना हो परंतु लोगों को जाम से तो कोई परेशानी नहीं होती यहां पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स से जरूर लोग परेशान होते हैं।

लोगों द्वारा यह लगातार कहा जा रहा है कि यह देश का ऐसा टोल बूथ है जहां सबसे अधिक टोल टैक्स वसूला जाता है। जब इस टोल बूथ का निर्माण हुआ था उसके ठीक 15 दिन बाद से ही यहां पर टोल टैक्स को तीन गुना बढ़ा दिया गया था।
इस टोल बूथ पर टोल टैक्स को बढ़ाकर ₹45 से ₹115 कर दिया गया जबकि दोनों तरफ से यह ₹175 कर दिया गया। इतने अधिक वसूली होने से लोगों को यात्रा करने में मुसीबतें होती हैं क्योंकि लोगों को जरूरत से ज्यादा टोल टैक्स अदा करना पड़ता है।
आपको बता दें कि इस टोल टैक्स के आसपास के जितने भी गांव के लोग हैं उन्हें एक खास तरह का पास देकर टोल टैक्स में कुछ रुपए कम कर लिए जाते हैं।
टोल टैक्स के 20 किलोमीटर के अंदर आने वाले जितने भी गांव के लोग हैं उन्हें ₹315 देकर टोल पार करना पड़ता है। इसके अलावा बेनिफिट है कि एक बार में कितनी भी बार सफर किया जा सकता है।

भले ही इस टोल बूथ पर ज्यादा वसूली की जा रही है लेकिन यहां की स्थिति भी ठीक कर दी गई है आपको बता दें कि पहले की हालत बेहद जर्जर स्थिति में थी और यहां का टोल बूथ भी टूटा हुआ था।
लोगों को यहां से आने जाने में खासा परेशानी उठानी पड़ती थी। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस रोड के बनवाने के लिए प्रस्ताव दिया जिसे बाद में मंजूरी दे दी गई और इस टोल रोड बनाने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी गई।