जहां एक तरफ महामारी के प्रकोप को देखते हुए हर जगह लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसके हर कोई घर में कैद हो गया। किसी जरूरी काम को लेकर हो लोग घरों से बाहर निकलते है। ऐसे लोग घर में बैठे बैठे बोर हो गए तो किसी ने अपना वजन बढ़ा लिया।वहीं चीन से खबर आ रही है कि यहां के वुहान शहर में पांच महीनों तक रहे लॉकडाउन के कारण एक व्याक्ति का वजन इतना बढ़ गया है कि ना वो ठीक से खड़ा हो सकता है और ना ही हिल-डुल सकता है।
दरअसल, लॉकडाउन के दौरान वुहान शहर में घर में कैद 26 साल के एक व्यक्ति के वजन में अचानक 100 किलोग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक युवक का नाम झोउ है जोकि करीब 5 महीने से अपने घर में कैद थे।

झोउ अपने वजन में अचानक वृद्धि के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ गए जिसके बाद उन्हें जून महीने की शुरुआत में एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। उसे वुहान के सबसे मोटे शख्स का तमगा दिया गया है।

बढ़ते वजन के चलते उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। झाउ एक सायबर कैफे में काम करते हैं। वह पहले ही बढ़ते वजन से परेशान थे लेकिन चीन में सख्ती से लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान वजन और तेजी से बढ़ता गया।

जानकारी के मुताबिक चीन के वुहान में कोरोना वायरस के पहले झाउ साधारण सा जीवन जी रहा था। वह एक स्थानीय कैफे में काम करता था। वह अपना वजन लगातार जांचते रहते थे।

मगर, वुहान में सख्त लॉकडाउन की वजह से झोउ बाहर नहीं निकल पाए और मोटापे के शिकार हो गए। उनकी हालत तब से ज्यादा खराब हो गई, जब झोउ ने अपना अधिकांश समय घर के अंदर बिताना शुरू कर दिया। .

वह अपनी कैलोरी बर्न नहीं कर पा रहे थे। साल 2019 के अंत में झोउ का वजन 177 किलोग्राम था। बता दें कि जनवरी में ही वुहान शहर में वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया था। इस दौरान झोउ का वजन 100 किलोग्राम तक बढ़ गया।