Homeख़ासहरियाणा सरकार ने विभिन्‍न विभागों में खत्‍म किए 13462 पद, अब होंगी...

हरियाणा सरकार ने विभिन्‍न विभागों में खत्‍म किए 13462 पद, अब होंगी 51 हजार नई भर्तियां

Published on

हरियाणा में सरकारी विभागों में करीब 13462 पदों को समाप्‍त कर दिया गया है। हरियाणा सरकार ने इन पदों को अनावश्‍यक करार दिया है। इसके साथ ही राज्‍य में नौकरियों की बारिश भी होगी और विभिन्‍न सरकारी विभागोंं में 51 हजार नई भर्तियां की जाएंगी।

सबसे अधिक जनस्‍वास्‍थ्‍य विभाग में पदों पर कैंची चली है

दरअसल राज्‍य में सिस्‍टम को दुरुस्त करने में जुटी हरियाणा सरकार ने सरकारी विभागों तथा बोर्ड एवं निगमों में अनावश्यक पदों को खत्म करना शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि महत्वपूर्ण विभागों में जरूरत के आधार पर नए पद सृजित करते हुए उनमें ही नियुक्तियां की जा सकें। राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी सरकारी विभागों एवं बोर्ड निगमों में 13 हजार 462 स्वीकृत पद खत्म कर दिए हैं। सबसे अधिक जन स्वास्थ्य विभाग में 4446, लोक निर्माण विभाग में 3535 और स्वास्थ्य विभाग में 2857 पदों पर कैंची चली है। शिक्षा विभाग से नहीं हटाया गया कोई भी पद

शिक्षा विभाग से नहीं हटाया गया कोई भी पद

सफेद हाथी साबित हो रहे प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में आधे से अधिक 506 पदों को खत्म कर दिया गया है। खास बात यह है कि शिक्षा विभाग में किसी पद पर कैंची नहीं चली है। विपक्ष काफी समय से आरोप लगा रहा है कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों के पद कम कर दिए गए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने मौलिक शिक्षा के 90 हजार 765 और माध्यमिक शिक्षा के 62 हजार 928 पदों को बरकरार रखा है। हालांकि उच्चतर शिक्षा के 11 हजार 767 पदों में मात्र 148 पदों की ही कटौती की गई है।

हरियाणा के सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 58 हजार 808 स्वीकृत पद थे, जिनमें 13 हजार 462 पदों की कटौती करते हुए अब स्वीकृत पदों की संख्या 4 लाख 45 हजार 346 कर दी गई है। इनमें 2 लाख 62 हजार 849 पद भरे हुए हैं, जबकि एक लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। हालांकि इनमें से 28 हजार 13 पदों पर अनुबंध के आधार पर कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि विभागों में कामकाज प्रभावित न हो सके। मोटे तौर पर अभी सरकारी विभागों में एक तिहाई से अधिक पद खाली हैं।

प्रदेश में होगी 51 हजार पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकार अगले कुछ समय में करीब 51 हजार सरकारी भर्तियां करने जा रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से यह भर्ती प्रक्रिया अपनाई जाने वाली है। राज्य में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा तीन व चार नवंबर को होनी है। जिन पदों पर भर्तियां होनी हैं, उनमें ग्रुप सी के 32 हजार और ग्रुप डी के 19 हजार पद शामिल हैं। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीइटी) में करीब 11 लाख 40 हजार युवा शामिल होंगे। करीब 1200 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। राज्य के 17 जिलों में संयुक्त पात्रता परीक्षा होनी है।

आंकड़ों की नजर में

सरकारी विभागों में कुल पद – 4 लाख 58 हजार 808।
– कटौती – 13 हजार 462 पद।
– अब स्वीकृत पदों की संख्या – 4 लाख 45 हजार 346।
– भरे हुए पद – 2 लाख 62 हजार 849।
– खाली पद – 1 लाख 82 हजार 497।
– अनुबंधित कर्मचारी – 28 हजार 13।

Anila Bansal
Anila Bansal
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...