Homeख़ासखेत में किसान, सीमा पर जवान और दूध दही का खान-पान, ये...

खेत में किसान, सीमा पर जवान और दूध दही का खान-पान, ये है म्हारे हरियाणा की पहचान

Published on

चंडीगढ़ःहरियाणा की सांस्कृतिक विरासत बहुत विशाल है, महाभारत काल के युद्धों से लेकर मुगल काल में लड़े गए कई युद्धों का गवाह हरियाणा की धरती रही है. लेकिन उसकी असली पहचान क्या युद्ध है? जवाब है नहीं, हरियाणा की असली पहचान है, यहां के लोग और उनका रहन-सहन. जिसमें आप देखते हैं इस इलाके की संस्कृति, क्योंकि हरियाणा वाले कभी अपनी संस्कृति को पीछे नहीं छोड़ते और ना ही उससे दूर भागते हैं. यही कारण है कि हरियाणवी संस्कृति आज भी प्रदेश के गांव, खेत-खलिहानों में जिंदा है.

हरियाणवी संस्कृति(haryanvi culture) और इतिहास(history of haryana)

हरियाणवी संस्कृति बहुत पुरानी है, हरियाणा के बारे में कहा जाता है कि यह वो जगह है जहां महर्षी वेद व्यास ने महाभारत की रचना की थी. ये वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था और कर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला था. यहां के लोग अपनी संस्कृति से बहुत प्यार करते हैं, लोक गीत और रागनी(Haryanvi Folk Songs) यहां अब भी खूब सुने और गाये जाते हैं

हुक्का और चौपाल

आप कभी हरियाणा जायें और चौपाल पर बैठकर हुक्का ना गुड़गुड़ाएं तो अपना हरियाणा जाना व्यर्थ ही समझिए. आज के दौर में भले ही दुनिया तेजी से बदल रही हो और किसी के पास वक्त ना हो, लेकिन हरियाणा के गांव में जब आप घुसेंगे तो चौपाल पर हुक्का पीते बुजुर्गों के साथ आपको कितने ही जवान भी मिल जाएंगे.किसान और जवान

किसान और जवान

हरियाणा के लगभग हर घर में आपको किसान और जवान मिल जाएगा. यहां का बासमती चावल दुनियाभर में प्रसिद्ध है, और देश की आबादी में 2 प्रतिशत का हिस्सेदार ये प्रदेश सेना में लगभग 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है. मलतब देश का हर दसवां सैनिक हरियाणवी है. इसीलिए जय जवान, जय किसान के नारे को असल में हरियाणा चरितार्थ करता है.

पोशाक में संस्कृति की झलक

हरियाणा अपने पहनावे और खाने से भी अलग पहचान बनाता है. क्योंकि इनकी पोशाक जीवंत और रंगीन है जो उनकी संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को दर्शाती है. यहां के पुरुष धोती कुर्ता और पगड़ी पहनना पसंद करते हैं जबकि कुर्ती, घाघरा और ओढ़नी महिलाओं की पसंदीदा पोशाक है.

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...