आज आपको एक अजीबोगरीब मामला बताने जा रहे है। अब तक आपने लोगों को जेल जाते सुना होगा और किसी जुर्म के आधार पर लोगों को सजा भी दी जाती है लेकिन क्या आपने एक मुर्गे को जेल जाते सुना है और तो और उसे सजा भी मिली हो। जी हां ये बिल्कुल सच बात है। ये अनोखा मामला तेलंगाना में सामने आया है, जहां पुलिस ने सट्टेबाजी के आरोप में 2 मुर्गों को गिरफ्तार किया है।
तेलंगाना के खम्मम में मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर ये दो मुर्गे पिछले 25 दिनों से लॉकअप में बंद हैं। पुलिस ने इन्हें 10 जनवरी को पकड़ा था। दरअसल मकर संक्रांति के त्योहार पर मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था।

जिसमें लोग सट्टा लगा रहे थे। सट्टेबाजी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन लोगों के साथ ही 2 मुर्गे और 1 बाइक भी बरामद हुई थी। पुलिस ने दोनों मुर्गों को भी गिरफ्तार कर लिया।

बाद में लोग तो जमानत पर रिहा हो गए लेकिन बेचारे मुर्गे जेल में ही फंस गए। मुर्गों पर अभी तक कोई भी अपना क्लेम करने नहीं आया है। ऐसे में वो जेल में ही बंद हैं। पुलिस का कहना है कि सुनवाई के बाद ही मुर्गों को छोड़ा जा सकता है।

जब कोर्ट से मुर्गों को छोड़ने का आदेश मिलेगा, तब इनकी बोली लगेगी और ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को मुर्गे दे दिए जाएंगे। इस मामले को सुनकर हर कोई हैरान है। क्योंकि ऐसा पहली बार सुनने को मिल रहा है जब मुर्गे को गिरफ्तार कर लिया गया हो।

आपको बता दे कि भारत में हर आरोप की एक सजा तय की गई है। कुछ जुर्मों की सजा तो काफी कड़ी है, सट्टेबाजी में उसमें एक है। ये अनोखी खबर अब वायरल हो रही है। जिसे सुनने के बाद हर कोई अपना रिएक्शन दे रहा है कि आखिर मुर्गे को सजा क्यों मिल रही। फिलहाल मुर्गे अभी जेल की सजा काट रहे है।