उम्र नाम की चीज़ में फंसकर खुद को सीमित नहीं किया जाना चाहिए। ये महज संख्या है, व्यक्ति तो दिल से जवान या बूढ़ा होता है। कुछ कर गुजरने के ज़ज्बे का भी बुढ़ापे से कोई लेना-देना नहीं है। जिस उम्र में लोग भगवान का नाम लेकर जीवन व्यतीत करने की सलाह देते हैं, उस उम्र में कुछ महिलाओं ने अपने काम से दुनिया को हैरान कर दिया। तो चलिए आज एक दादी के बारे में बता देते है जो ज्यादा उम्र होने पर भी काम कर रहा है।
असम के दुबरी की रहने वाली 90 साल की बुजुर्ग महिला लतिका चक्रवर्ती अपने बिजनेस की वजह से चर्चित हैं। खास बात है कि उन्होंने ये बिजनेस सिर्फ़ दो साल पहले ही शुरू किया है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG_20210517_220900.jpg?resize=696%2C357&ssl=1)
वह अपने 66 साल पुरानी सिलाई मशीन से पोटली बैग बनाकर ऑनलाइन बेचती हैं। आज उनके द्वारा बनाए गए बैग की मांग विदेशों तक में है। कहने वाले तो ये भी कहते हैं कि जब लतिका अपने 66 साल पुरानी सिलाई मशीन को छुती है तो मानो कुछ जादू सा होता है और फिर वो बैग बनाने के काम में लग जाती है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG_20210517_220941.jpg?resize=696%2C387&ssl=1)
आपको बता दे कि लतिका को सिलाई, कढ़ाई का शौक तो शुरू से रहा है लेकिन बैग बनाने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। हां अपने बच्चों के लिए वो कपड़ों के बैग और गुड़िया जरूर बनाती थी। उन्होंने पोटली बैग बनाने का काम 2 साल पहले उनकी बहू के कहने पर किया था।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/05/images-2021-05-17T221148.463.jpeg?resize=554%2C554&ssl=1)
लेकिन तब उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि उनके बैग लोगों को इतने पसंद आएंगें। उनके बेटे ने उनकी सहायता की और उन्हें एक वेबसाइट बनाकर दिया। फिर उन्होंने ऑनलाइन बिजनेस शुरू कर दिया जो काफ़ी अच्छा चलने लगा।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/05/images-2021-05-17T221132.613.jpeg?resize=554%2C554&ssl=1)
फिर धीरे-धीरे करके उनके बैग बहुत पसंद किए जाने लगे। ख़ास बात तो यह है कि बैग में अधिकतर डिजाइन बनाने के लिए वे अपने पुराने सूट और साड़ियों का ही उपयोग करती हैं। उनके साथ इस काम में उनकी पुत्रवधू भी सहायता किया करती है।