देश के विभिन्न अस्पतालों में नर्सिंग सेवा में उत्कृष्ठ कार्य के लिये नर्सों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी नर्सों को वर्ष 2021 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड का गठन वर्ष 1973 में किया गया था। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने समाज के प्रति नर्सो एवं नर्सिंग क्षेत्र के पेशेवरों की उत्कृष्ठ सेवाओं को मान्यता प्रदान करने के लिये इसकी शुरुआत कि थी.

इस समारोह में हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सिविल हॉस्पिटल में कार्यरत स्टाफ नर्स सविता रानी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड देकर सम्मानित किया। बता दें कि स्टाफ नर्स सविता रानी को 12 साल से नर्स सेवा प्रदान करने और रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए कई बार सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल अवार्ड मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उन्हें इसके लिए बधाई दी।