हरियाणा में बड़ते पॉल्यूशन को देखते हुए अब हरियाणा में भी दिल्ली की तरह इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे। इन वाहनों पर हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि,इन वाहनों के सड़को पर चलने से वायु प्रदूषण में कमी आएगी।
जिससे एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण कम होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए पहले ही घोषणा कर दी है। परिवहन विभाग अब इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 45 हजार दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों का मुफ्त पंजीकरण करेंगे।
ये मुफ्त पंजीकरण 10 जुलाई या इसके बाद खरीदे गए वाहनों का किया जाएगा। जिसमे 30 हजार दोपहिया और 15 हजार तिपहिया वाहन शामिल होंगे।जिसके बाद परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने अधिसूचना जारी कर दी है।
इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर, हाइड्रोजन इंधन वाले वाहनों के पंजीकरण शुल्क में 75 फीसदी की छूट दी जाएगी। जिसमें 10 हजार वाहन शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि
पहली हजार इलेक्ट्रिक बसों के पंजीकरण में 75 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके अलावा पहले 2500 हाइब्रिड इलेक्ट्रिक फोर व्हीकल के पंजीकरण में 25 फीसदी छूट की छूट दी जाएगी।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…