अगर आप दिल्ली की जगहों पर जा कर बोर हो चुके हैं तो, ये ख़बर आपके लिए बड़ी ही फायदेमंद साबित होने वाली है। क्योंकि आज हम आपके लिए हरियाणा की ऐसी खूबसूरत जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं जहां पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने जा सकतें हैं।
1. नारनौल
नारनौल हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का ऐतिहासिक शहर हैं। लोगों का माना है कि यह शहर महाभारत के द्वापर युग की महत्वपूर्ण जगहों में से एक हैं।
घूमने का सही समय: अक्टूबर से मार्च
2. पानीपत
पानीपत हरियाणा का एक जिला है यह दिल्ली से 90 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे ‘बुनकरों का शहर’ भी कहा जाता है। यह वहीं जगह है जहां पर इतिहास की तीन सबसे बडी लड़ाईयां लड़ी गई है। यह जगह अपने असंख्य स्मारक, किले और मंदिरो के लिए फेमस है।
घूमने का सही समय: अक्टूबर से मार्च
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले को धर्मक्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इसे भगवद गीता की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। यह जगह दिल्ली से 170 किमी दूर उत्तर में स्थित हैं। यह स्थान हिंदू महाकाव्य महाभारत में कौवरों और पांडवों के बीच हुई लड़ाई के लिए प्रसिद्ध है।
घूमने का सही समय: जुलाई से मार्च
पंचकुला शिमला की पहाड़ियों के रास्ते पर मौजूद है। यह जगह चंदेलों के खंडहरों और मोरनी पहाड़ियों पर ट्रेकिंग करने के लिए प्रसिद्ध है।
घूमने का सही समय: अक्टूबर से अप्रैल
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…