जो लोग समझदार होते हैं, जो लोग बुद्धिजीवी होते हैं। धरती पर सिर्फ दो जात बताते हैं। उनका मानना होता है कि इस धरती पर इंसानों की सिर्फ और सिर्फ दो जात हैं। पहली अमीरी और दूसरी गरीबी। यानी जब इंसान पैदा होता है तो उसके पास कुछ भी नहीं होता। पता नहीं वह कैसे परिवार में पैदा हो। पता नहीं वह किस देश में पैदा हो। पता नहीं वह किन लोगों के बीच में पैदा हो।
तो पैदाइश से ही सब कुछ निर्भर करता है, क्योंकि कई बार होता है कि कोई रसूखदार परिवार में, अमीर परिवार में जन्म ले तो वह शुरुआती तौर से ही अमीर हो जाता है। पैसे वाला हो जाता है।

और अगर कोई गरीब परिवार में जन्म ले तो वो शुरुआत से ही गरीब हो जाता है। इसलिए लोग आज भी जात-पात ऊंच-नीच धर्म छुआछूत इन सब के बारे में बात करते हैं। जो बुद्धिजीवी हैं, जो मानवता को समझते हैं, वह कहते हैं कि धरती पर इंसानों की सिर्फ दो जात होती हैं। अमीरीऔर गरीबी।
कहा जाता है कि गरीब पैदा होना बड़ी बात नहीं है, लेकिन गरीब ही मर जाना बड़ी विडंबना है। कौन नहीं चाहता वह अमीर हो। कौन नहीं चाहता वह ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाए। सबकी ख्वाइश होती है। अब यह तो एक किस्सा है अमीरी और गरीबी का।
अब इसी बीच इस किस्से में हम एक और किससा जोड़ने जा रहे हैं, और वह किस्सा है सिर्फ और सिर्फ अमीरी का, जी हां दोस्तों, हम दुनिया के आपके सामने ऐसे पांच परिवारों के बारे में जिक्र करने जा रहे हैं, जो सबसे ज्यादा अमीर परिवार हैं।
जिनके पास हजारों करोड़ की संपत्ति है। जो बहुत पैसे वाले हैं। नामचीन हैं। और पैसों की वजह से ही उनका आंकलन होता है। चलिए अब आपको शुरू से बताते हैं।

मोरक्को के शाही परिवार- सबसे पहला नाम इन्ही का आता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक राजा मोहम्मद VI की कुल संपत्ति 13,623 करोड़ रुपए बताई गई थी। जानकारी के मुताबिक अब मोहम्मद VI की कुल संपत्ति 40 हजार करोड़ रुपये है।हस्सनल बोलकाई- इनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर सुल्तानों में होती है।

इनके पास सबसे महंगा महल और 600 रोल्स रॉयस कार हैं। साथ ही 14,700 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।
सऊदी के शाही परिवार- इस परिवार का नाम किसने नहीं सुना होगा। इस परिवार की कुल निजी संपत्ति तकरीबन 86 लाख करोड़ रुपए है।

वैसे तो इस शाही परिवार में कई सदस्य हैं जिसमें मोहम्मद बिन सलमान भी शामिल है। इनकी व्यक्तिगत संपत्ति 3 बिलियन डॉलर यानी 214 अरब रुपए से ज्यादा है।
थाईलैंड के राजा वजीरालोंगकोर्न- इन्हें सबसे अमीर सम्राट भी कहा जाता है इनकी संपत्ति करीब 2 से 4 करोड़ के बीच है।

इसमें उनका अरबों रुपए का शाही महल भी शामिल है।
ब्रिटेन का शाही परिवार- ये परिवार पूरी दुनिया भर में चर्चित है। अन्य देशों के शाही परिवार के मुकाबले इनके पास कम संपत्ति है। ब्रिटेन के शाही परिवार की कुल संपत्ति 3500 करोड़ से ज्यादा है, फिलहाल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं।