Homeख़ासइस Haryana के छोरे की शादी पूरे प्रदेश में बनी चर्चा का...

इस Haryana के छोरे की शादी पूरे प्रदेश में बनी चर्चा का विषय, यहां जानें कैसे

Published on

पहले समय में शादी होना एक आम बात थी, लेकिन आज के समय में शादी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन जाती हैं। अब ये शादी चाहें किसी सेलिब्रेटी की हो या किसी आम आदमी की लोगों के बीच में चर्चा का विषय तो बन ही जाती हैं। क्योंकि अब के समय में शादी पहले की तरह आम नहीं बल्कि अनोखे तरीके से होती हैं।

जैसे अभी हाल ही में हरियाणा के झज्जर जिले के सुनील की शादी हुई हैं, सुनील की शादी ना चाहते हुए भी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल सुनील ने दिल्ली या मुंबई की लड़की से नहीं बल्कि जापान की रहने वाली रयोको से शादी की है।

बता दें कि ये शादी दोनों के परिवार की मंजूरी से हुईं हैं, इस शादी से दोनों परिवार बेहद खुश भी है। वैसे सुनील की पहली बार रयोको से मुलाकात Coffee Meets Bagel App पर हुई थी। ये दोनों पहली मुलाकात में ही एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे।

इस बारे में और जानकारी देते हुए सुनील ने बताया कि, सांस्कृतिक अलग होने की वज़ह से उन्हें शुरुआत में कुछ अटपटा सा लगा था। लेकिन जब वह दोनों मिलते रहें तो दोनों और पास आने लगें, बस फिर क्या था दोनों ने साथ में रहने का फ़ैसला किया और आज दोनों ने शादी करके साथ रह रहें हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि सुनील सिंगापुर की राकुटन कंपनी में AI इंजीनियर हैं, वह ट्रांसलेशन मॉड्यूल बनाने का काम करते हैं। वहीं रयोको भी सिंगापुर में ही काम करती हैं। इसी के साथ बता दें कि रयोको को हिंदी नहीं आती लेकिन वह हिन्दुस्तानी संस्कृति को सीखने और समझने की पूरी कोशिश कर रही हैं। ताकि वह सुनील के परिवार के साथ प्यार से घुल मिल कर रह सकें।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...