शादी एक ऐसा शब्द होता है जिसमे एक लड़का और लड़की जीवन भर के लिए एक दूसरे का हाथ मांगते हैं। शादी तो अधिकतर होती ही रहती है। लेकिन अगर वह शादी किसी बॉलीवुड हीरो या फिर पॉलिटिक्स में से किसी की हो तो वह सुर्खियों में आ जाती है। तो आज फिर मैं आपको एक रिसेप्शन के बारे में बताना वाला हूं, जो वर्तमान में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बता दे, हम बात कर रहे हैं हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई एवं जजपा नेता नेता दिग्विजय चौटाला के रिसेप्शन की। जो कि गुरुवार को दिल्ली में रखा गया था। बता दे नई दिल्ली के अशोक होटल में देशभर के राजनीतिक दिग्गजों ने वहां पहुंचकर जोड़े को आशीर्वाद दिया था।

इतना ही नहीं इस रिपसेप्शन में केंद्रीय मंत्री से लेकर हरियाणा के सभी बड़े नेता पहुंचे थे। इस पार्टी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, रतनलाल कटारिया, बिजली मंत्री और उनके दादा रणजीत सिंह चौटाला, भाजपा नेता जाकिर हुसैन सहित कई अन्य बड़े नेता पहुंचे थे। इतना ही नहीं वहां पर क्रिकेटर युवराज सिंह व भाजपा नेता एवं क्रिकेटर गौतम गंभीर भी पहुंचे थे।
इनके अलावा भी रिसेप्शन में दिग्विजय चौटाला और उनकी पत्नी लगन रंधावा को आशीर्वाद देने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्री विजय सिंह इत्यादि भी पहुंचे।

आपको बता दे, इस रिसेप्शन पार्टी में भारत के पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता एवं सांसद गौतम गंभीर भी पहुंचे।

इनके अलावा इस पार्टी में भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी पहुंचे।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचकर जोड़े को आशीर्वाद दिया।

दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की रिसेप्शन पार्टी में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी आशीर्वाद देने पहुंचे। जजपा सुप्रिमो अजय चाैटाला से भी हंसकर मिलते हुए उनका फोटो कैमरे में कैद हो गया।