Categories: जिला

हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी: अब गर्मियों में 24 घंटे रहेगी बिजली, बनने जा रहे हैं 10 नए स्टेशन

गर्मी के मौसम में जो सबसे बड़ी समस्या आम जनता के सामने आती है वह पावर ब्रेक डाउन, ट्रांसफार्मर जलने, फ्यूज उड़ने जैसी समस्याएं आती हैं। जिनसे जनता को जूझना पड़ता है।  इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने 10 नए सब स्टेशन का निर्माण करने जा रहा है। जबकि 7 स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। बता दें,

इनमें से 4 की क्षमता बढ़ा भी दी गई है। इसके अलावा 44 फीडर को अपडेट करने, नई तारे बिछाने और 600 से ज्यादा ट्रांसफार्मर बदलने का प्लान भी तैयार किया गया है। इन सब में 600 करोड़ की राशि का खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गर्मी के सीजन में लोगों को 24 घंटे बिजली की आवश्यकता रहती ही है। जब गर्मी अपनी चरम सीमा पर होती है तो ऐसे में एसी, कूलर, पंखे हर घर हर दुकान की जरूरत बन जाते हैं। हर बार जून के महीने में लोगों को ब्रेक डाउन, ट्रांसफार्मर जलने, व फ्यूज उड़ने जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। मार्च में बिजली खपत लगभग दो लाख यूनिट प्रतिदिन चल रही है, जो जून तक आते-आते चार लाख यूनिट तक पहुंच जाती है।

ऐसे में विद्युत निगम बिजली की सप्लाई को गंभीरता से ले रहा है। निगम द्वारा फतेहाबाद सर्कल में 33 केवी के 10 नए सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। जिस पर ₹25, 00,000,00 की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा सात सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जिसमें ₹10,00,000,00 खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह सभी कार्य जून तक पूरे कर दिए जाएंगे। बिजली निगम द्वारा चार सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ा भी दी गई है। जो कि जल्द ही स्टार्ट भी हो जाएगी। निगम द्वारा सवा 3 करोड़ रुपए की लागत से 32 फीडरो का विस्तारीकरण करने की योजना बनाई जा रही है।

जबकि 12 फीडरो को अपडेट किया जाएगा। इन सभी कार्यों में 1.5 करोड़ रुपए की लागत लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे ही 5 फीडरो पर केबल बदलने का काम पूरा कर लिया गया है और 100 ट्रांसफार्मर बदलने बदलकर उनकी जगह नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।

जून तक जिले में 600 ट्रांसफार्मर बदल जाने के लिए प्रस्तावित है। जिस पर करीब 6.25 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा सभी स्टेशनों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। फतेहाबाद के हुड्डा सेक्टर 33 केवी सब स्टेशन बनने की प्रक्रिया भी चल रही है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago