ये दुनिया भी अजीब है दोस्तों। इस दुनिया में कब, कहां, क्या, कैसे घट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। एक तरफ तो ऐसी खबरें निकल कर सामने आती हैं, कि एक दूसरे के प्यार के चक्कर में एक दूसरे को ही मौत के घाट उतार दिया। कहीं ऐसी खबरें निकल कर सामने आती हैं, कि किसी ने अपनी पत्नी पर शक करने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया।
कहीं ऐसी ख़बर निकल कर सामने आती है कि पत्नी ने ही अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची है, और उसे मौत के घाट उतार देती है। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं, सुनाने जा रहे हैं। इन सब कहानियों से बिल्कुल अलग है।

और बहुत ज़्यादा रोचक भी है। और यकीन मानिए दोस्तों इस किस्से को सुनने के बाद पढ़ने के बाद आप को यकीन करना मुश्किल हो जाएगा, कि क्या वास्तव में ऐसा भी हो सकता है। ऐसा हुआ है और यही सच्चाई है।

और यह कहानी है एक पति पत्नी और उसके दो बच्चों की। इस कहानी का पूरा आधार मैं आपको बताऊंगा, लेकिन उससे पहले यह समझ लीजिए कि एक पति ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी है, और जोड़ी को आशीर्वाद भी दिया, और उन्हें ख़ूब शुभकामनाएं भी दी।
क्या किसी पति का इतना बड़ा कलेजा हो सकता है, कि वह अपनी पत्नी को उसके आशिक या फिर प्रेमी को सौंप दें और उसकी शादी करा दे। और उसके बाद जो हालात बने उन हालातों को पूरे गांव वालों ने जाना उस स्थिति को जाना और आगे बढ़े और सभी जगह इस शादी की चर्चा हो रही है।
इस रिश्ते की चर्चा हो रही है। पूरी कहानी आप समझिए पूरी खबर को हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। बतादें कि, 7 साल पहले खगड़िया की रहने वाली सपना कुमारी का विवाह सुल्तानगंज के निवासी उत्तम मंडल से हुई थी।
शादी के 30 दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन उसके बाद सपना का अपने ही रिश्तेदार मे किसी से प्यार हो गया। जब इसकी भनक सपना के पति को लगा तो उन्होंने काफी समझाया और विरोध भी किया पर सपना नहीं मानी। धीरे-धीरे सपना के दिल मे उस व्यक्ति को लेकर प्यार बढ़ता ही चला गया।
इसके बाद सपना के पति ने सपना के प्रेमी से खुद सपना की शादी करा दी। सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में उसके पति ने सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा मंदिर में सपना की उसके प्रेमी से शादी करा दी। इस शादी समारोह में तीनों पक्ष के लोग मौजूद रहे।
जब मामला इन पति-पत्नी के बच्चों का आया तो बच्चे को सपना ने अपने पति उत्तम को ही सौंप दिया है। इसके लिए सपना मान गई है, परंतु यह दोनों बच्चे अपने मां को अभी भी खोज रहे हैं और मां के साथ रहना चाह रहे हैं। बता दें कि उत्तम और सपना के दो बच्चे हैं और दोनों पुत्र ही हैं। एक पुत्र की आयु 5 वर्ष तथा दूसरे बच्चे की आयु मात्र चाहे 3 वर्ष ही है। दरअसल ये पूरा मामला भागलपुर के सुल्तानगंज का है।