आज के समय में पशुपालन का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। लोग बड़े पैमाने पर डेरिया खोल रहे हैं। अच्छी अच्छी नस्ल की गाय और भैंसों के पालन की शुरुआत लोग अब लोग कर रहे हैं।
दूध देने की ज्यादा क्षमता के चलते भैंस पालन की लोकप्रियता को देखते अब किसानों के बीच बढ़ती जा रही है। भैंस पालन की शुरुआत करने के लिए किसानों को सरकार की तरफ से भी बहुत सब्सिडी दी जा रही है।

देश में कुछ ऐसी भी वैसे हैं जो अपने दूध उत्पादन की क्षमता को लेकर बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं। जिसमें हरियाणा की सरस्वती, रेशमा और गंगा नाम की तीन भैंस प्रमुख हैं l
इन भैसो के नाम अलग-अलग सालों में बहुत ज्यादा दूध देने का रिकॉर्ड बनाया है। खास बात यह है कि इन तीनों भैंस के मालिक हिसार के ही रहने वाले हैं। इनके अलावा इन पैसों की कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

हरियाणा के हिसार के लितानी के सुखबीर के पास सरस्वती नाम की भैंस है। यह भैंस मुर्रा नस्ल की है। सरस्वती अपने दूध उत्पादन क्षमता के चलते लोगों को बहुत अच्छी लगती है।
इसने साल 2019 में 33 किलो दूध देने का रिकॉर्ड बनाया था।सरस्वती भैंस के दूध को निकालने के लिए 2 लोगों को मेहनत करनी पड़ी। इसकी कीमत 51 लाख से ज्यादा है।

हिसार के बुदकखेड़ा के नरेश के पास भी मुर्रा नस्ल की रेशमा नाम की एक भैंस है। जिस ने साल 2022 में 33.8 लीटर दूध देकर एक नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था। यह भैंस पूरे भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस है।
जब इसने अपने बच्चे को जन्म दिया तो 19 से 20 लीटर दूध दिया करती थी। दूसरी बार उसने 30 लीटर दूध दिया और जब वह तीसरी बार मां बनी तो 33.8 लीटर दूध के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया।इसकी कीमत 45 लाख से ज्यादा है।

इन दिनों गंगा नाम की मुर्रा भैंस काफी चर्चाओं में है। इस भैंस ने 1 दिन में 31 लीटर दूध देकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले भी यह भैंस काफी रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इस भैंस की कीमत 15 लाख लग चुकी है। यह हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले किसान जय सिंह की भैंस है।