हरियाणा वासियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करते ही रहती है। ऐसे में सबसे अच्छा प्रदेश सरकार ने हिसार एयरपोर्ट को बनवाकर किया और अभी-अभी जानकारी सामने आ रही है उसे जल्द कि शुरू किया जायेगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह बताया है कि हिसार एयरपोर्ट अप्रैल से शुरू हो जाएगा। नई गाइडलाइंस आने के बाद कार्य में देरी हो रही है। सोमवार को हिसार हवाई अड्डे पर कई योजनाएं बनाई गई है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/12/halwara-airport4913958900562469066.jpg?resize=696%2C463&ssl=1)
जिन्हें मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें एटीसी, ईंधन कक्ष, आइसोलेशन बे, बरसाती जल की निकासी के लिए मानसून ड्रेन आदि इस निर्णय में शामिल है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हिसार हवाई अड्डे का काम तेजी से चल रहा है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/12/15205836838917720197938031434.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
नई गाइडलाइंस के बाद इस कार्य में देरी हो रही है, लेकिन फिर से इसकी गति को तेज कर दिया गया। उनका कहना है कि मौजूदा टर्मिनल में पैसेंजर की संख्या बढ़ाई जा रही है। 200 पैसेंजर का नया टर्मिनल बनाया जा रहा है। काम को पूरा करने में 3 महीने का समय लगने की संभावना है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/12/mqdefault5147052506604189304.jpg?resize=320%2C180&ssl=1)
दो महीने में एयर ट्रैफिक कंट्रोल का निर्माण किया जाएगा। बाकी कार्यों का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हवाई अड्डे के बनने से पुराना तलवंडी मार्ग जो बंद हो गया था जिससे तलवंडी राणा सहित पांच गांव को फायदा होगा।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/12/31_12_2021-31man124776304228736349594.jpg?resize=380%2C194&ssl=1)
स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने बताया कि हिसार का हवाई अड्डा दुनिया का सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट को लगभग 5250 एकड़ की जमीन मिली है और बात करें हिसार हवाई अड्डे की तो इसकी जमीन 7200 एकड़ की है।