Categories: सोनीपत

हरियाणा के इस शहर का होगा सौंदर्य करण, दिलाएगा महाभारत काल की याद

हरियाणा में कई ऐसे जिले हैं जो बहुत ज्यादा पुराने हैं या यूं कहूं कि महाभारत काल में भी उन जिलों का नाम आया हुआ है। उन जिलों में स्वर्णप्रस्थ के नाम से विख्यात रहे सोनीपत जिले हमे महाभारत काल की याद कराने के उद्देश्य से अब  सोनीपत शहर के एंट्री रास्तों पर पांच पांडवों के नाम से भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा।

पहले यह जिला चार दरवाजा के अंदर बसा हुआ था। लेकिन अब इसकी पहचान पांच पांडवों के स्वागत द्वार से होगी। प्रत्येक द्वार पर लगभग 80 लाख की लागत खर्च की जाएगी। इसके टेंडर की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी।

शहर का ऐसा सौंदर्य करण नगर निगम की ओर से पहली बार किया जाएगा। इसमें शहर के सभी 5 प्रवेश द्वारों पर पांडवों के नाम से बनाया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट पर 21 अप्रैल को नगर निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ली। इस काम को 3 से 6 महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आपको बता दें,  इसमें सबसे आकर्षक प्रवेश द्वार में अर्जुन एवं भीम गेट रहेगा। जहां अर्जुन एवं भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति रथ पर बैठे हुए गीता का संदेश देते हुए दिखाई देगी।

वही दुर्योधन की जांघ पर अपनी गदा का प्रयोग करते हुए महाबली भीम दिखेंगे। इसके अलावा महाराज युधिष्ठिर गेट धर्म की नीति पर चलने का संदेश सभी को देगा।

इसके अलावा आपको बता दे,  नकुल एवं सहदेव गेट के जरिए भी जीवन उपयोगी संदेश सभी लोगों को देखेंगे। इन सभी का डिजाइन चौधरी छोटू राम यूनिवर्सिटी की टीम की ओर से तय किया गया।

आपको बता दें मुरथल रोड पर युधिष्ठिर गेट, रोहतक रोड पर भीम गेट, बहालगढ़ रोड पर अर्जुन गेट, नरेला रोड पर न नकुल गेट और गोहाना रोड पर सहदेव गेट बनाया जाएगा।

Kunal Bhati

Share
Published by
Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 week ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago