Categories: हिसार

हरियाणा की इस भैंस ने कायम किया एक नया रिकॉर्ड, 1 दिन में दिया 31 लीटर दूध

आज के समय में पशुपालन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हरियाणा के लोग पशु पाल रहे हैं। जिसमें कुछ नस्ले ऐसी हैं जिनको लोग ज्यादा पसंद करते हैं। जिसमें से एक मुर्रा नस्ल भी है। आज हम आपको एक ऐसी मुर्रा नस्ल की भैंस के बारे में बताने वाले हैं जिस की कहानी सुनकर आप चकित रह जाएंगे।

हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के हिसार जिले के सोरखी गांव की मुर्रा नस्ल की भैंस जिसका नाम गंगा है। जिसने 1 दिन में 31 किलो 100 ग्राम दूध देकर पंजाब और हरियाणा में इस साल एक नया रिकॉर्ड कायम किया हैं। करनाल में राष्ट्रीय डेयरी मेले में गंगा ने प्रथम स्थान पाया।

गंगा के मालिक जय सिंह सोरखी को पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने ₹21000 देकर सम्मानित किया। गंगा के मालिक ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में पत्नी बीटा के साथ पशु पालन शुरू किया था।

उन्होंने यह भी बताया कि गंगा प्रतिदिन महीने करीब 60,000 रुपए का दूध देती है। उसकी उम्र अभी 15 साल है। जब वह 5 साल की थी, तब उन्होंने उसे खरीदा था।

उन्होंने यह भी बताया कि, वह उसे अपने बच्चे की तरह पालते हैं। गंगा को फीड और गुड़ खिलाया जाता है। मुर्रा नस्ल की भैंस गंगा ₹65 प्रति किलो की कीमत पर दूध बेचते हैं।

दिन में लगभग 8 घंटे इसकी देखभाल की जाती है। रोजाना इसे नहलाया जाता है। हर 5 घंटे के बाद इसे पानी पिलाया जाता है। किसान गंगा की दिन में 8 घंटे देखभाल करता है। गंगा ने अब तक कई इनाम जीते हैं।

साल 2015 में 1 दिन में 26 किलो 306 ग्राम दूध देकर उसने एक इनाम जीता था। साल 2017 में 1 दिन में 26 किलो 900 ग्राम दूध, साल 2021 में 1 दिन में 27 किलो 330 ग्राम दूध देकर गंगा ने इनाम जीता था। अब 2023 में 31 लीटर दूध देकर गंगा ने पंजाब और हरियाणा में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago