Homeजिलासियासत कुछ भी करवा सकती है, महज 8 घंटे में हरियाणा के...

सियासत कुछ भी करवा सकती है, महज 8 घंटे में हरियाणा के डिप्टी सीएम ने पी 18 जगह चाय

Published on

सियासत ऐसी चीज है जो कुछ भी करवा सकती है। अगर हमें सत्ता में रहना है तो हमें अपने समर्थकों को खुश करने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। वोट और समर्थक पाने के लिए समय तो क्या सेहत को भी नहीं देखा जाता ।

ऐसा ही कुछ नजारा सोमवार को फतेहाबाद में देखने को मिला। विधानसभा चुनाव की तैयारी का आगाज करने के लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला फतेहाबाद पहुंचे। जहां महज 8 घंटे में उन्होंने 18 कप चाय पी।

डिप्टी सीएम 2024 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज करने के लिए सोमवार को फतेहाबाद पहुंचे। जननायक जनता पार्टी की नजरें फतेहाबाद के 40,000 पंजाबी मतदाताओं पर है। यही कारण है कि इन 40,000 पंजाबी मतदाताओं को खुश करने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को अनेक जगह जलपान किया।

यह कार्यक्रम इतना जल्दी था कि 8 घंटे में दुष्यंत चौटाला लगातार 18 जगहों पर चाय पीने के लिए मजबूर हुए। इसमें से 15 स्थान पंजाबी समुदाय के लोगों के थे। इतना ही नहीं दुष्यंत ने पंजाबी समुदाय के वोटों की दूरी पंचनाथ सदन में दोपहर का भोजन भी किया और पंजाबी समाज के लिए बड़ी घोषणाएं की।

आपको बता दें, फतेहाबाद विधानसभा में करीब 2.5 लाख वोटर हैं। जिसमें से 40,000 से ज्यादा पंजाबी समुदाय के लोग हैं। अब तक यहां से करीब आठ बार पंजाबी समुदाय के लोग एमएलए बन चुके हैं। आज से पूर्व जजपा की यहां कोई खास राजनीति नहीं थी।

2019 के चुनाव में जजपा के टिकट पर डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच 74000 वोट लेकर एक कद्यवर नेता के रूप में सामने आए। उस समय डॉक्टर विरेन्द्र भाजपा के प्रत्याशी दुधाराम से मात्र 3000 वोटों से हारे थे।

जाजपा के सूत्रों के अनुसार, जाजापा 2024 के चुनावों में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ेगी। डॉ वीरेंद्र सिवाच की स्वच्छ छवि, इमानदारी को देखते हुए आने वाले चुनावों में उन्हें मैदान में उतारेगी। यही कारण है कि अब दुष्यंत चौटाला शहरी मतदाताओं को खुश करने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं।

इससे पहले भी दुष्यंत चौटाला पंचनद सदन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। वहां करीब 5000000 रुपए की राशि देखकर उन्होंने घोषणा की थी। सोमवार को फतेहाबाद में 18 कार्यक्रमों में शहरवासियों ने काफी भारी संख्या में आए थे। दुष्यंत चौटाला ने पंचनद सदन में दोपहर का भोजन किया और लोगों की शिकायतें भी सुनी।

उन्होंने  घोषणा की कि पंचनथ सदन को हाईवे से जुड़ने के लिए 25 फुट का रास्ता दिया जाएगा। पंचनथ ट्रस्ट पदाअधिकारियों द्वारा टाउन पार्क का नामकरण शहीद मदन लाल धींगरा के नाम पर रखने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि टाउन पार्क का नाम शहीद मदन लाल धींगरा के नाम पर ही रखा जाएगा और शहीद मदन लाल धींगरा की प्रतिमा लगवाने की भी सरकार से मांग की जाएगी।

विधानसभा चुनाव 2019 के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फतेहाबाद विधानसभा में नहीं आए। इतना ही नहीं यहां पार्टी की गतिविधियां का भी कोई अपडेट नहीं है।कार्यकर्ता कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहे हैं कि जजपा भाजपा नेताओं की इसी निष्क्रियता का फायदा उठाकर यहां सक्रिय होने की फिराक में है। जाजपा के रणनीतियों का मानना है कि जाट वोट चौधरी देवी लाल व दुष्यंत चौटाला के नाम से पार्टी को मिलेंगे और पंजाबी वोटों पर पकड़ मजबूत हो जाए तो यहां की सीट निकालना बहुत ही आसान हो जाएगा।

फतेहाबाद जिले में जा जा पा के एकमात्र विधायक देवेंद्र बबली हैं जो कि प्रदेश सरकार में जजपा के कोटे से मंत्री भी बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से देवेंद्र बबली और पार्टी हाईकमान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सोमवार को आयोजित कार्यक्रमों से भी दूरी बनाकर देवेंद्र बबली ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि उनके संबंध पार्टी नेतृत्व से ज्यादा अच्छे नहीं है। हालांकि इस बारे में जो दुष्यंत चौटाला से पूछा गया तो उन्होंने कुछ सटीक जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बबली अपने विधानसभा क्षेत्र में व्यस्त हो। डॉ वीरेंद्र के कार्यक्रमों में न पहुंचने पर दुष्यंत ने उनके परिवारिक सदस्यों के अस्वस्थ होने की बात कही। डॉ वीरेंद्र ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी साली इस समय गंभीर बीमार है, उसी सिलसिले में वह फतेहाबाद से बाहर हैं।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...