Homeख़ासहरियाणा के इस गांव में सबको मिलती है फ्री वाई-फाई की सुविधा,...

हरियाणा के इस गांव में सबको मिलती है फ्री वाई-फाई की सुविधा, जाने क्यों की इसकी शुरुआत

Published on

हमारा देश डिजिटल हो यह सपना हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है और इसको साकार करने के लिए वह हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं। इसी क्रम में हरियाणा के कई गांव की पंचायत भी सामने आ रही है। वह देश को डिजिटल बनाने में काफी मदद कर रहे हैं।

इसी क्रम में सोनीपत जिले के गांव ठरू की पंचायत ने गांव में फ्री वाई-फाई की सुविधा दी है। जिससे गांव के युवाओं से लेकर महिलाओं को बहुत लाभ हो रहा है। यह हरियाणा का पहले ऐसा गांव है जहां ग्राम पंचायत ने पूरे गांव में फ्री वाई-फाई दिया है।

भले ही हरियाणा में इस साल पंचायती चुनाव थोड़ा देरी से हुई लेकिन जैसे ही हुए तो इस गांव ने अपने गांव की सरकार चुनी। जिसके बाद विकास कार्यों में काफी तेजी दिखाई दे रही है।

आपको बता दे,  सोनीपत जिले के इस गांव की पंचायत ने अपने गांव को फ्री वाई-फाई बना दिया है। इसमें युवाओं की पढ़ाई से लेकर खेल के नए-नए तरीके ढूंढने के लिए काफी मदद हो रही है।

गांव की महिला सरपंच सरोज का कहना है की महामारी के समय में युवाओं की पढ़ाई ऑनलाइन हो गई थी। इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिसका फायदा सभी बच्चे, बड़े और बुजुर्ग उठा रहे हैं। गांव के सभी युवा वर्ग इसका खास तौर पर फायदा ले रहे हैं।

सरपंच का कहना है कि यह सुविधा उन गरीब परिवारों के लिए बहुत अच्छी साबित होगी जो हर महीने अपना इंटरनेट का रिचार्ज नहीं करवा पाते हैं। जिस वजह से उनके बच्चे पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं उनके लिए यह सुविधा बहुत अच्छी है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...