Homeख़ासहरियाणा सरकार श्रमिकों के बच्चों के लिए लेकर आई है खास योजना,...

हरियाणा सरकार श्रमिकों के बच्चों के लिए लेकर आई है खास योजना, शिक्षा के लिए देगी इतनी स्कॉलरशिप

Published on

हरियाणा सरकार गरीब बच्चों के लिए बहुत सारी ऐसी योजनाएं लेकर आती है, जिससे कि वह अपनी पढ़ाई को ना छोड़े। उसे कंटिन्यू रख सके और आत्मनिर्भर बन सके। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों के बच्चों को जो स्कॉलरशिप मिलती थी, उसकी राशि बढ़ाने की घोषणा की है।

उन्होंने कक्षा नौवीं से दसवीं तक मिलने वाली 7000 रुपए की राशि को कक्षा 11 वी से 12वीं तक ₹7750 और उच्च शिक्षा के लिए ₹8500 की राशि को तीनों श्रेणियां में बढ़कर ₹10000 करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग से श्रम कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड श्रमिकों और उनके बच्चों से सीधी बातचीत की।

सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार की योजनाओं से श्रमिकों को काफी फायदा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं श्रमिक है लेकिन हम अपने बच्चों को शिक्षा देकर जीवन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सपना रखते हैं।

सीएम ने यह भी कहा कि सरकार का ध्यान सिर्फ संगठन क्षेत्र पर ही नहीं असंगठित क्षेत्र पर भी है। हरियाणा में आज लगभग 25 परसेंट श्रमिक संगठित क्षेत्र में और 75 परसेंट श्रमिक असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं। अब तक इस योजना के तहत 8,19,564 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।

इस बातचीत के दौरान रेवाड़ी की भावना ने शिक्षा के लिए दी जा रही सहायताओं के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया और गांव में एक लाइब्रेरी बनाने की अपील की। जिस पर मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।

इसी बातचीत में पलवल जिले के आकाश के पिता ने भी मुख्यमंत्री से लाइब्रेरी बनाने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि पलवल के औरंगाबाद गांव में आर्य समाज मंदिर में लाइब्रेरी खोली जाएगी।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...