हिंदू धर्म में जब भी कोई शुभ काम की शुरुआत होती है तो उसमें सबसे पहले गणेश जी की पूजा अर्चना सर्वप्रथम की जाती है। गजानन को लेकर भक्तों के मन में अपार श्रद्धा और विश्वास है।
वह हर शुभ काम करने से पहले उनका ध्यान करते हैं। क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में श्री गणेश जी की देश की सबसे ऊंची दूसरे नंबर की प्रतिमा मौजूद है। नहीं जानते, तो आइए हम बताते हैं।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/06/1661922683.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
यह प्रतिमा हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले में मौजूद है। इसकी ऊंचाई 75 फीट है। यह देश की दूसरे नंबर की सबसे ऊंची प्रतिमा है। साल 2016 में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति धाम के विघ्नहर्ता की प्रतिमा यहां स्थापित की गई थी।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/06/2022_924largeimg_829219367.jpg?resize=696%2C394&ssl=1)
गणपति धाम मंदिर का निर्माण समाज सेवा अशोक गुप्ता ने कराया था। जहां भक्त भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां से जो भी कोई मन्नत मांगता है उसकी झोली पूर्ण तरह से भर जाती है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/06/ganesh.jpg?resize=696%2C464&ssl=1)
आपको बता दे, शहर के बीच से होकर गुजरने वाले दिल्ली रोहतक मार्ग पर गणपति धाम मंदिर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। शहर में दूर से ही भगवान गणेश के भव्य स्वरूप के दर्शन होते हैं।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/06/10_09_2021-ganesh_pooja_22005957.jpg?resize=650%2C540&ssl=1)
इस गणपति जी की मूर्ति को तैयार करने में मूर्तिकारों को 10 साल लगे थे और बहुत मेहनत के बाद यह मूर्ति तैयार हुई थी। बता दे, भगवान गणेश की सबसे बड़ी प्रतिमा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में है। यह 85 फीट ऊंची प्रतिमा है इसे 2001 में बनाया गया था।