पूरी दुनिया में महामारी का कहर जारी है। महामारी के कारण लोग को घरों में ही कैद है किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकल रहे है। दूसरी तरफ एक बच्चा अपनी दादी से मिलने के लिए इतना बेताब था कि उसने रेल या हवाई यात्रा शुरू होने का इंतजार भी नहीं किया और इटली से लंदन पैदल चल दिया। सोशल मीडिया पर इस बच्चे की कहानी काफी वायरल हो रही है।
दस वर्षीय रोमियो कॉक्स ने 20 जून को पिता फिल के साथ पालेर्मो से लंदन के बीच का 2800 किलोमीटर लंबा सफर शुरू किया था। इस दिलचस्प यात्रा के दौरान दोनों इटली, स्विट्जरलैंड, फ्रांस और ब्रिटेन से होते हुए 21 सितंबर को लंदन पहुंचे।

फिलहाल उन दोनों को आइसोलेशन पर रखा गया है। उसके बाद ही वो अपनी दादी से मिल पायेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि 93 दिन का सफर करने के बाद रोमियो ने रविवार को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड के व्हिटनी नामक शहर में रह रही अपनी दादी रोजमेरी को देखा।

पिता और बेटे ने अपनी यात्रा के दौरान ‘रेफ्युजी एडुकेशन एक्रोस कंफ्लिक्ट्स’ की मदद के लिए 11.4 लाख रुपए की राशि भी जुटाई है। अपनी यात्रा के बारे में करते हुए रोमियो के पिता ने कहा कि यह सफर दोनों के लिए बेहद खास रहा है। इस लम्हा वो दोनों अपने जीवन में कभी नहीं भूलेंगे।

तीन महीने के इस सफर के बारे में रोमियो ने कहा कहा कि यात्रा के दौरान हम रास्त भट गए थे। एक बार गलती से मधुक्ख्यिों के छत्ते के नीचे सो गए थे। जिसके कारण उनके पैरों की हालत खराब हो गई थी। इस सफर में हमको बहुत प्रकार परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन हमने हार नहीं मानी।

करीब एक साल बाद हमारी और दादी मुलाकात होने वाली थी। वह लॉकडाउन में अकेले रहने को मजबूर थी। इस वजह से हम दादी से मिलने के लिए पैदल ही निकल पड़े।