Homeख़ासमुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिया बड़ा फैसला, अब हरियाणा के कई जिलों...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिया बड़ा फैसला, अब हरियाणा के कई जिलों में दौड़ेगी मेट्रो

Published on

हरियाणा सरकार आम जनता के लिए कई सारी ऐसी योजना लेकर आती है जिससे कि उन्हें दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। जिसमें कई बार एक्सप्रेसवे बनवाना, रोड बनवाना है, इसके साथ-साथ मेट्रो चलाना भी अब इसका हिस्सा बनता जा रहा है। ऐसी ही एक योजना फिर से सरकार लेकर आई है जिसमें अब हरियाणा के कई हिस्सों में नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान और अन्य कई सारे नेताओं ने गुरुवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया था जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।

इस बैठक में हरियाणा ने मेट्रो स्टेशन के बारे में कई सुझाव दिए जबकि पंजाब ने 1 सप्ताह का समय मांगा है। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने एक कंप्रेसिव मोबिलिटी प्लान बनाया है, जिसका उद्देश्य चंडीगढ़ सहित कई शहरों को जाम मुक्त करना है।

इस बैठक में कई सारे कामों पर चर्चा की गई  जिसमें रिपोर्ट के अनुसार, ट्राइसिटी में दो चरणों में मेट्रो और तीन चरणों में बाकी सभी कार्य को पूरा किया जाएगा। जबकि हरियाणा ने सुझाव दिया कि मेट्रो स्टेशनों की संख्या बढ़ेगी मेट्रो का कुल खर्च 7680 करोड़ रुपए होगा। इससे मेट्रो परियोजना की लागत भी कम होगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मेट्रो स्टेशन की बैठक में कई सारे सुझाव दिए जिसमें उन्होंने कहा कि पिंजौर कालका को चंडीगढ़ और जीरकपुर से जोड़ा जाए और इस काम को पहले चरण में रखा जाए। साथ ही पहले चरण में मेट्रो को पंजाब हरियाणा सचिवालय, विधानसभा, हाई कोर्ट और एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाएगा।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...