अक्सर जहां प्यार होता है वहां तकरार जरूर होता है। प्यार एक बहुत प्यारा एहसास है। जो हर एक पति पत्नी, गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के बीच होता है। बहुत से ऐसे कपल है जिनमें प्यार और झगड़े दोनों खूब होते है और कहा भी जाता है कि जितना झगड़ा होता है उतनी ही प्यार बढ़ती जाती है लेकिन एक कपल के बीच हुआ झगड़ा मर्डर में बदल गया। जी हां आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है जिनके बारे में सुनते ही आप दंग रह जाएंगे।
दरअसल 1 समोसा को लेकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि 1 समोसा की वजह से क्या हुआ होगा। आपको बता दे कि ब्राज़ील में गर्लफ्रेंड के साथ बॉय फ्रेंड को इतना महंगा पड़ा कि अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

ब्राजील में रहने वाली निकोल मारिया फेरेरा दा कोस्टा ने एक समोसे के पीछे अपने आशिक को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उसे पुलिस मे गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि पिछले साल दिसंबर में ये दोनों कपल एक दूसरे के साथ वक़्त बिता रहे थे।

तभी उन दोनों के बीच एक छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच लड़ाई की वजह जानकार हर कोई हैरान है। दरअसल, निकोल और एडेल्टन के बीच ब्राजीलियन फास्ट फूड पेस्टल, जो कि काफी कुछ समोसे की तरह होता है, उसे लेकर विवाद हुआ।

दोनों के बीच लड़ाई तब रही जब वे कोस्टा के घर वापस आ गए। घर आने के बाद दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई। इस बीच लड़की को गुस्सा आया और गुस्से में उसने हुक्के में इस्तेमाल हुए सुई से बॉयफ्रेंड के दिल में कई वार कर दिए।

उसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कोस्टा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं पूछताछ के दौरान कोस्टा ने बताया कि पहले बॉयफ्रेंड उसके ऊपर हमला किया आत्मरक्षा में मैंने वार कर दिया लेकिन पुलिस कोस्टा के शरीर पर कोई भी निशान नहीं मिले है।