पूरे देश में एक बार फिर महामारी का कहर जारी है लोग परेशान है। इसी के साथ कई लोग ऐसे है जो लोग कोरोना से जंग जीत कर घर वापस आ गए है। ऐसे में एक शख्स कोरोना से ठीक होने के बाद भगवान का शुक्रिया किया। उन्होंने ठीक होने के लिए मन्नत मांगी थी जिसके बाद उन्होने भगवान के लिए 3 किलो का सोना चढ़ाया।
आपको बता दे कि तमिलनाडु में रहने वाले एक भक्त ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये के सोने के शंख और चक्र का दान किया।

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया, कि भगवान (बालाजी) की पूजा करने के बाद श्रद्धालु थंगदुरई ने मंदिर के अधिकारियों को साढ़े तीन किलोग्राम का सोने का शंकु और चक्रम सौंपा।

थंगदुरइ्र तमिलनाडु में थेनी के रहने वाले हैं। कहा जाता है कि तमिलनाडु के थेनी में रहने वाले एक भक्त ने बालाजी के लिए एक व्रत किया। कोरोना के कारण उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। अब स्वास्थ ठीक होने के बाद उन्होंने सोने के शंख चक्र मंदिर को भेंट किया। इन सोने की वस्तुओं का वजन साढ़े तीन किलो है।

बता दें कि तिरुपति मंदिर में अक्सर सोने का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। इसीलिए दान के मामले में यह मंदिर भारत में पहले स्थान पर है। हर साल लाखों लोग तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित इस मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए इकट्ठा होते हैं।

यहां आने वाले हर एक व्यक्ति की सबसे बड़ी इच्छा भगवान वेंकटेश्वर (भगवान विष्णु) के दर्शन करने की होती है। भक्त की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तिरुपति को दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में गिना जाता है। यहां भगवान विष्णु विराजते हैं। लोग यहां अपनी मुराद लेकर आते हैं और जब वो पूरी हो जाती है तब यहां चढ़ावा चढ़ाते हैं। इस वजह से मंदिर की दानपेटी हमेशा भरी रहती है।