इस समय अगर हम मौसम की बात करें तो उसके बारे में कुछ भी कहना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। कभी अचानक से बारिश आ जाती है तो कभी अचानक से बहुत तेज धूप निकलने लगती है। अब ऐसे में पिछले दिनों देखा गया है कि बारिश हुई थी, जिससे मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है।
लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। जिससे लोगों को थोड़ी ठंडक महसूस हो रही है। अब आने वाले 7 दोनों को लेकर मौसम विभाग ने पुनः अनुमान जारी किया है, जिसमें 26, 27, 28 और 29 अगस्त तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ऐसा में कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को उत्तरी हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर,कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर,गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, में मौसम थोड़ा शुष्क रहेगा। ऐसे में पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम के हिसाब से वहां पर भी मौसम शुष्क ही रहेगा।

बीते दिनों हरियाणा के हिसार जिले का तापमान 36.7 डिग्री रहा था। जो सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया था। वही बात करें नूह जिले की तो यहां पर 24.2 डिग्री और वही झज्जर में 24.2 डिग्री के साथ-साथ मौसम सबसे ठंडा रहा।

बात करें, सोनीपत की तो यहां पर 24.4 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 24.6 डिग्री इसी के साथ-साथ करनाल में 24.7 डिग्री के साथ-साथ मौसम काफी ठंडा रहा था। आने वाले दिनों के लिए यहां पर बारिश की संभावना का अनुमान लगाया जा सकता है।