साल 2020 में पहली बार देश में लॉकडाउन लगा। देश में कोरोना महामारी 2020 में पहली बार आई। और अब 2021 चल रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। और अभी तो तीसरी लहर के बारे में भी ज़िक्र किया जा रहा है। दोस्तों आप सभी जानते हैं कि जब से देश में कोरोना की महामारी आई है, तब से पूरे देश की तस्वीर अलग तरह की बन गई है। लोग घरों से बेघर हुए हैं। लोग अपनी नौकरियां गवा चुके हैं।
लोग अपने हिसाब-किताब को इधर से उधर कर चुके हैं। लोग हताश परेशान हुए हैं। कई लोगों की जिंदगानी तक जा चुकी हैं। कई लोगों के धंधे बर्बाद हो चुके हैं। काम व्यवहार बर्बाद हो चुका है। कारखाने बर्बाद हो चुके हैं। नौकरियां लोगों की छूट गई हैं। लेकिन दोस्तों इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, साल 2020 की कहानी।

दरअसल 2020 में जब लॉकडाउन लगा और धीरे-धीरे जब हालात सुधरे, तो लॉकडाउन खुलने की स्थिति में आया, तो दिल्ली में, दो दोस्त, खाना खाने के लिए पहुंचे। क्योंकि उनके मन में था कि बहुत दिन हो गए बाहर का खाना नहीं खाया।
आज हम बाहर का आर्डर करके खाना खाते हैं। दोनों दोस्त कनॉट प्लेस के फेमस ढाबे में पहुंच गए। उस मशहूर ढावे का नाम है सरवन भवन। आपको बताने जा रहे हैं कि उस ढावे में पहुंचकर जो उन्होंने सांभर डोसा ऑर्डर किया, तो दोनों ही दोस्तों ने आधा डोसा खा लिया।

लेकिन अचानक से एक दोस्त की नजर सांभर में सब्जियों पर पड़ी तो उसने अचानक से देखा कि, इसमें कुछ पढ़ा हुआ है। और जब उसने चम्मच उठाकर देखा तो उसमें कुछ और नहीं बल्कि छिपकली पड़ी हुई थी। दोस्तों ज़रा सोचिए बाहर का खाना कितना रिस्की है। जिसे पढ़कर, सोच कर समझ कर आप अंदाजा लगा सकते हैं।

और यकीन मानिए कई बार तो ऐसी चीजें देखने के बाद आप हमेशा यह सोचते हैं कि अब जीवन में कभी भी बाहर का खाना नहीं खाएंगे। क्योंकि बाहर का खाना हमेशा रिस्की होता है। कभी विश्वास पात्र नहीं होता। लेकिन उस समय यह और ज्यादा रिस्की इसलिए था कि 2020 में जैसे ही कोरोना में लॉकडाउन सख्ती कम हुई और उसके बाद जैसे-जैसे संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी।
तो लॉकडाउन के बाद फिर से दुकानें बाजार खुलने लगे तो लोग बाहर का रुख करने लगे। बाहर की चीजें खाने लगे। लेकिन इस बीच दोस्तों हमें इस बात का जरूर ख्याल रखना चाहिए कि हमें बाहर की चीज खाने से पहले यह ध्यान रखना चाहिए हम जहां खाकर आ रहे हैं।

जो चीज रोजाना बनाई पकाई जाती है। रोजाना खाई जाती हैं, उन चीजों का इस्तेमाल ज्यादातर करना चाहिए।बाहर से ज़्यादा चीजें घर की बनी ही खानी चाहिए। तो इस खबर में बतादें कि बाद में उन दोनों दोस्तों ने पुलिस को बुलाया। हालांकि ढावे के मालिक ने माफी मांगी, लेकिन इन दोस्तों ने एक वीडियो भी बना लिया।

वीडियो बनाने के बाद पुलिस के सामने सुपुर्द किया। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की बात कहीम लेकिन देखिए दोस्तों रात गई बात गई। आज तक उस मामले की कोई जांच नहीं हुई है। और जांच की बात ठंडे बस्ते में चली गई है।

तो कुल मिलाकर कहने की बात यह है कि अगर आपको अपना ख्याल रखना अपनों का ख्याल रखना है, तो आपको पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने घर से बाहर निकलना होगा। और साथ ही साथ घर के बाहर आपको क्या खाना है, कैसे खाना, कहां खाना, कब खाना है।

यह ध्यान रखना होगा। और इसी के साथ आप कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा आप घर का ही खाना खाएं। बाहर भी जा रहे हैं तो भी घर का ही खाना बनाकर पैक करके आप लेकर जाएं।