हरियाणा के लोगों को सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर काफी सारी योजनाएं निकालते है, जिसमें कभी सड़क बनाना तो कभी मेट्रो का विस्तार करना। लोगो की सुविधा की राह में वह काफी काम करते रहते है।
अब ऐसे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी भारतमाला परियोजना के तहत पटौदी शहर के चारों ओर रिंग रोड को पूरा करने के लिए शहर के उत्तरी बाईपास के निर्माण के लिए आग्रह किया है। आपको बता दें, मुख्यमंत्री ने कहा है कि चूंकि होडल, नूह, पटौदी पर कोई प्रस्तावित बाईपास नहीं है, इसलिए लोगों को यातायात करने में बहुत मुश्किल आती हैं।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/09/Ring-Road.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
इनके महत्व को ध्यान में रखते हुए जो दिल्ली आगरा NH – 2, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम जयपुर NH-48, गुरुग्राम रेवाड़ी NH-352 व और रोहतक रेवाड़ी NH- 352 जैसे कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ता है। इसलिए अब उत्तरी दिशा में बाईपास निर्माण की मांग की जा रही है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/09/busy-highway-junction-from-aerial-view_31965-41.jpg?resize=696%2C521&ssl=1)
मुख्यमंत्री ने बताया कि यहां पर यातायात की बहुत ज्यादा कमी है। जिसको ध्यान में रखते हुए हमें सरकार ने भूमि अधिग्रहण और उपयोगिता स्थानांतरण के 50% लागत पूरी करने का निर्णय लिया है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/09/Pune-Ring-Road.jpg?resize=696%2C366&ssl=1)
उन्होंने यह भी बताया कि एनएचएआई द्वारा गुरुग्राम पटौदी रोड की चार लाइन किया जाएगा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही सुधरेगा।उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारतमाला परियोजना के तहत काफी सारे सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाना है। जिससे कि यातायात सुविधा कर सके।