Homeख़ासअब Haryana से इस राज्य भी दौड़ेंगी सीधी ट्रेनें, बिछाई जा रही...

अब Haryana से इस राज्य भी दौड़ेंगी सीधी ट्रेनें, बिछाई जा रही है नई रेलवे लाइन

Published on

हरियाणा सरकार प्रदेश वासियों के लिए हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती है जिससे कि उनका जीवन थोड़ा आसान हो सके। कभी कनेक्टिविटी की सौगात देती है, तो कभी रेल की सौगात देती है। अब ऐसे में एक और बड़ी सौगात हरियाणा सरकार ने प्रदेशवासियों को दी है। आपको बता दें, हरियाणा के पंचकूला से अब हिमाचल प्रदेश को भी कनेक्टिविटी मिलने के लिए एक और नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना बनाई जा रही है।

पंचकूला की ऐतिहासिक धरोहर में शामिल एवं अंग्रेजों के जमाने के 138 साल पुराने चंडी मंदिर रेलवे स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़ की तरफ एक नया रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। आपको बता दें, इस योजना पर 100 करोड रुपए खर्च होने की अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर कर्मचारियों के लिए रिहायशी 6 मंजिला फ्लैट भी बनाए जाएंगे।

आपको बता दें, इस प्रोजेक्ट को जून के 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके बाद चंडी मंदिर, नानपुर और बद्दी के बीच चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से करीब 6 से 7 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र और फार्मा हब बद्दी- बरोटीवाला- नालागढ़ की सीधी कनेक्टिविटी चंडीगढ़ से हो पाएगी।

आपको बता दें बद्दी के अमृतसर कोलकाता से जुड़ने का पूरा क्षेत्र को फायदा होने वाला है। यह कनेक्टिविटी औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ाने में भी सहायता देगी। उद्योगों को कच्चा माल लाने और तैयार माल को दूसरे राज्यों में भेजने के लिए भी यह विकल्प काफी अच्छा साबित होगा। इससे लागत भी कम लगेगी और मुनाफा भी ज्यादा होगा।

रेल नेटवर्क इस रीजन में व्यापार व रोजगार के भी कई अवसर पैदा करेगा। आपको बता दे, इस रेलवे प्रोजेक्ट पर 13 रोड अंडर ब्रिज, दो ओवर ब्रिज, रोड क्रॉसिंग सहित मिट्टी की लेवलिंग और रेलवे ट्रैक पर 12 फीट ऊंचा बेस का काम कराया जाएगा।

आपको बता दें, चंडीगढ़ से बद्दी तक रेलवे ट्रैक का 1 किलोमीटर का हिस्सा करीब 52 फीट ऊंचा होगा जबकि कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक की न्यूनतम ऊंचाई 25 फीट तक ही रहेगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 1540 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आपको बता दें हिमाचल में 3.4 किलोमीटर क्षेत्र में रेल पटरी का काम लगभग 10% तक पूरा हो गया है।

हरियाणा में बद्दी से चंडी मंदिर तक बिछाई जाने वाली 25 किलोमीटर का दूसरा हिस्सा अभी बाकी है, जिसकी शुरुआत पिंजौर के सूरजपुर से कर दी गई है। यह परियोजना हिमाचल के बद्दी और संडोली तक आएगी। इसमें काफी लोगों को फायदा होगा और हरियाणा से हिमाचल के लिए सीधी कनेक्टिविटी बन पाएगी। जिससे लोग आसानी से हिमाचल जा पाएंगे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...