सेल्फी लेने का शौक आजकल हर किसी को है। हर कोई कहीं भी सेल्फी लेने लगता है। घर हो या फिर कहीं और सेल्फी तो सबसे पहले लेते हैं हम। सेल्फी लेने में कई बार अजीब चीज़े भी कैद हो जाती है। जैसे इस लड़की के साथ हुआ है। जब ये लड़की मोबाइल से सेल्फी ले रही थी तभी उसके साथ एक और परछाई कैमरे में कैद हो गयी। जी हां अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
दरअसल भूत प्रेत के बारे में तो आप सबने सुना होगा। कुछ इस पर यकीन नहीं करते तो कुछ इसे काल्पनिक बताते है। ऐसे कई वीडियो सामने आते है जहां एडिटिंग से सबकुछ हो जाता है। अब एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही है।

यूके की एक महिला जहां अपने पति और बच्चे के साथ रहती है। हाल ही उसने एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसकी वजह जानकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे।
एक बच्चे की मां ऐलिस मार्टिन काफी दिनों से अपने घर में अजीब सा लगता था, कभी कुछ चीजें अपनी जगह पर नहीं रहती लेकिन फिर भी ऐलिस ने इसे इग्नोर किया और सोचा कि वो उसका व्यहम होगा।

काफी दिनों बाद ली गयी सेल्फी को उसने अपनी गैलरी में देखा उसका दिल सा रुक गया। उसमें जो दिखा फिर उसे विश्वास हो गया कि घर में कुछ है जो बेहद डरावना है। दरअसल उस सेल्फी को जब जूम करके देखा तो उसमें एक परछाई पीछे नजर आ रही थी।

महिला ने ये सेल्फी को अपनी बहन को फॉरवर्ड किया था जिसने तस्वीर की ब्राइटनेस बढ़ा कर सेल्फी को और और क्लियर कर दिया। ब्राइटनेस बढ़ाते ही परछाई की आंखें भी नजर आने लगी। ऐलिस ने बताया कि कई लोगों ने उसकी सेल्फी को देखा।
कुछ ने बताया कि ये भूत बुरा नहीं है। वो उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। लेकिन अब उनके लिए उस घर में रहना काफी खतरनाक हो गया है। तस्वीर को देख कई लोग हैरान है तो कई ने इसे भी एडिटेड ही बताया।