रूसी राष्ट्रपति पुतिन की निजी जिंदगी रहस्यों से भरी हुई है। ऐसे में उनके परिवार के बारे में बहुत कम जानकारी ही दुनिया के लोगों को पता है। खुद रूसी सरकार ने भी पुतिन की जिंदगी से जुड़ी जानकारियों को छिपाने की खूब कोशिश की है। उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने परिवार के सदस्यों को आने नहीं दिया है। दरअसल पिछले कोविड के दौरान रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया है कि उनके देश ने दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन को बना लिया है।
जिसके बाद उसकी पहली डोज राष्ट्रपति पुतिन के बेटी को लगाया गया था। तभी से उनकी बेटियों की चर्चा शुरू हो गयी। रूसी रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन ने पहली शादी लगभग 35 साल पहले ल्यूडमिला शकरबेनेवा से की थी।

वह रूसी एयरलाइन में फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती थीं। पुतिन को अपनी पहली पत्नी से दो बेटियां मिलीं, जिनके नाम मारिया और कैटरीना है। कहा यह भी जाता है कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड ने भी 2015 में एक बेटी को जन्म दिया था।

पुतिन की 35 साल की बेटी मारिया मेडिकल रिसर्च और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। ऐसा समझा जाता है कि उन्होंने नीदरलैंड के एक व्यापारी से शादी की है। 33 साल की कटरीना के बारे में कहा जाता है कि वह रूस की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनिशिएटिव के साथ काम कर रही हैं।
पुतिन ने हमेशा से अपने परिवार के बारे में सब कुछ सीक्रेट रखा है। पुतिन की बेटियों की उम्र 30 साल से अधिक हो गई है। मारिया पुतिना को पुतिन की बड़ी बेटी बताया जाता है।

उन्हें मारिया वोरन्तसोवा के नाम से भी जाना जाता है। मारिया वोरन्तसोवा एंडोक्राइनोलॉजिस्ट हैं। उनका जन्म रूस के लेनिनग्राद में हुआ था। मारिया वोरन्तसोवा मॉस्को के एक रिहायशी अपार्टमेंट में फर्जी नाम से रह रही हैं। यह भी कहा गया है कि वह एक वैज्ञानिक के तौर पर इंडोक्राइनोलॉजी सेंटर में काम करती हैं।