अक्सर प्रेम प्रसंग के अलग-अलग मामले निकलकर सामने आते हैं। देखा जाता है कि नाबालिग भी ऐसे संबंध बनाते हैं, कि उन्हें समझ ही नहीं आता कि आगे क्या कदम उठाया जाए। कई आत्महत्या कर लेते हैं कई भाग जाते हैं और कई ऐसे कदम उठा देते हैं जो समाज हित में नहीं होते। लेकिन परिवारों के बीच में मतभेद होने की वजह से कई प्रेमी अपने आप को खत्म कर लेते हैं। अपनी कहानी को खत्म कर लेते हैं।लेकिन आज जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं उस कहानी में एक दिलचस्प मोड़ है, आप इसे एक रोचक कहानी भी कह सकते हैं।
क्योंकि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेने के लिए आता है, और चुप से जैसे ही उसे उसकी मां दिखाई देती है, तो वह उसकी मां को भी अगवा कर लेता है। यानी उसका अपहरण कर लेता है।

और इस बात की सूचना पुलिस को दी जाती है, पुलिस तथ्यों के आधार पर जानकारी प्राप्त करती है, स्थानीय लोगों से बातचीत करती है, पूछताछ करती है। और उसके आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर देती है।
यह पूरी कहानी क्या है, क्यों प्रेमी, प्रेमिका को लेने आया और उसके साथ-साथ उसकी मां को भी बंधक बनाकर कार में बिठाकर जबरन लेकर चला गया। क्या है यह पूरी स्टोरी विस्तार से बताते हैं।

दरअसल ये पूरा मामला झारखंड के रांची का है। पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी का नाम चंदन बताया जा रहा है।
और आरोपी अपनी तरफ से पुलिस को सफाई भी देता नजर आया। आरोपी ने अपनी पूरी प्लानिंग पुलिस के सामने रख दी, उसने कहा कि परिवार वाले प्रेमिका को नहीं लेने जाने देना चाहते थे।
वह विरोध कर रहे थे, इसलिए वह चुपचाप से पूरा प्लान बना कर, किराए की कार लेकर आया और उसके बाद लड़की को लेकर जाने लगा। लड़की नाबालिक है, और उसके बाद जैसे ही लड़की की मां को पूरी बात पता पड़ी तो लड़की की मां ने विरोध किया।

लड़की की मां के विरोध की वजह से लड़की की मां को भी उसने अगवा कर लिया। आरोपी के मुताबिक वह लड़की से प्रेम करता है। और लड़के लड़की दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली है।
लेकिन जब लड़की के परिवार वालों को पूरी कहानी पता पड़ी तो लड़की वालों को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने इस बात का विरोध किया। और इसके बाद थक-हारकर प्रेमी ने यानी आरोपी युवक चंदन ने इस तरीके का कदम उठाया।
उसने अपनी पूरी सफाई में पुलिस को यह तमाम जानकारी साझा की है। अब पुलिस अपने आधार पर तथ्यों को झूठा रही है, पूरी छानबीन कर रही है। और उसी के हिसाब से आगे की कार्यवाही करने में जुटी है।
अब देखना होगा कि क्या पुलिस इस दो जनों की शादी को जायज ठहराती है। पीड़ित परिवार को न्याय कैसे दिलाती है। पीड़ित परिवार की मांग पर युवक को जेल करवाती है या फिर युवक युवती को एक साथ रहने के लिए आदेश देती है।