Homeकुछ भीजन–जन तक पहुंचेगी मदद, बीजेपी कार्यकर्ता करेंगे समस्याओं का निवारण

जन–जन तक पहुंचेगी मदद, बीजेपी कार्यकर्ता करेंगे समस्याओं का निवारण

Published on

चण्डीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हर कार्यकर्ता अपने आसपास के 10-10 गरीब परिवारों की सूची तैयार करें ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभपात्र परिवारों तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री आज यहां भाजपा के ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर रहे थे।

इस मौके पर सांसद नायब सिंह, पूर्व मंत्री कर्णदेव कम्बोज, यमुनानगर के मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरमैन रमेश कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों का आर्थिक उत्थान हमारी प्राथमिकता है। इसलिए हर कार्यकर्ता वास्तविक गरीब परिवारों की संस्तुति करें ताकि किसी भी कारण से सामाजिक व आर्थिक रुप से पिछड़े व्यक्ति का उत्थान हो।

उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की पहचान के लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस सर्वे में सकारात्मक सहयोग करने की अपील की।

पिछड़ा वर्ग कुशल कारीगर का द्योतक

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का समाज कुशल कारीगर का द्योतक है। उन्होंने संवाद कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं की एक मांग पर कहा कि हरियाणा सरकार ने पहले ही कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना की हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि कौशल प्रशिक्षण के बाद युवा अपना रोजगार शुरु कर सकें।

ग्राम दर्शन पोर्टल पर उठाएं गांव की समस्याएं

मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान कार्यकर्ता के प्रश्न पर कहा कि गांवों की किसी भी प्रकार की समस्या और विकास कार्यो के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल पर दर्ज करें।

इस पोर्टल पर संबंधित वार्ड की दर्ज शिकायत एवं सुझाव पर संबंधित अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तावित करने के साथ ही उस पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर शहरों में विकास कार्य करवाने के लिए नगर दर्शन बनाने पर भी कार्य किया जा रहा है।

हर वर्ष दो बार ड्रोन मैपिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फसलों का सर्वे साल में दो बार ड्रोन मैपिंग से करवाया जाएगा। इसके लिए ड्रोन इमेजिंग एण्ड इन्फोरमेशन सर्विस आफ हरियाणा का गठन किया गया है। इस सर्वे के माध्यम से प्रदेश की हर एकड़ में रबी और खरीफ फसलों का सही डाटा सरकार के पास उपलब्ध होगा।

जन–जन तक पहुंचाए सरकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम आदमी को मिले इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता योजनाओ की जानकारी जन जन तक पहुंचाएं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने योजनाओं का लाभ कैसे मिले, इसके लिए भाजपा कार्यालयों में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

Anila Bansal
Anila Bansal
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा सरकार रोजाना कुछ न कुछ करती की रहती है।...

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब लोगों को किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत ना...

हरियाणा और पंजाब में इन दोनों हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वर्तमान में देखा जाए तो देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरा सक्रिय होता हुआ नजर रहा है। ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...