स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक ने सभी खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक का कहना है कि कल से तीन दिन कुछ घंटों के लिए बैंक की खास सेवाएं बंद रहेंगी। बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को इस बारे में जानकारी दी है।
दरअसल SBI ने ट्विटर पर कहा कि सिस्टम मेंटेनेंस के कारण 09, 10 और 11 अक्टूबर को बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेंगी। इन सेवाओं में इंटरनेट बैंकिंग, Yono, Yono Lite और UPI सर्विस शामिल होगी।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/10/974598-958474-bank-news-1024x576.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
बता दें कि बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए समय-समय पर अपग्रेड करता रहता है, जिससे ग्राहकों को डिजिटल सुविधाएं आसानी से मिल सके।
इस समय नहीं हो पाएगा लेन-देन
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/10/image_editor_output_image-157321683-1633690345040.jpg?resize=461%2C831&ssl=1)
स्टेट बैंक ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि ये सेवाएं 09 अक्टूबर की रात 12:20 से 02:20 तक बंद रहेंगी। 10 और 11 अक्टूबर को रात 11:20 से लेकर 1:20 तक ये सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक अपने UPI प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करेगा, ताकि कस्टमर एक्सपीरिएंस को बेहतर किया जा सके। इस दौरान ग्राहकों को UPI ट्रांजेक्शन बंद रहेंगे।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/10/04_07_2021-state-bank-of-india-nai-dunia.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
इससे पहले भी सेवाएं हो चुकी हैं बंद
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बैंक पहली बार किसी सेवा को बंद कर रहा है। इससे पहले भी बैंक ने कई बार सेवाओं को बंद किया था।
हर दिन करीब 90 लाख लॉग–इन
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2021/10/sbi-yono-registration.jpg?resize=696%2C410&ssl=1)
इस समय SBI में योनो के 3.45 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स हैं और इस पर हर दिन करीब 90 लाख लॉग इन होते हैं। SBI ने दिसंबर 2020 तिमाही में 15 लाख से अधिक खाते योनो के जरिए खोले हैं।