Homeकुछ भीमेडिकल ऑफिसर के इन पदों पर मिलेगी 50 हजार तक की सैलरी,...

मेडिकल ऑफिसर के इन पदों पर मिलेगी 50 हजार तक की सैलरी, जल्द करें आवेदन, देखें भर्ती की पूरी डिटेल

Published on

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार ने संचालित चिकित्सा इकाईयों में मेडिकल ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। मेडिकल ऑफिसर के इन पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी।

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र संचालक, कमला नेहरू चिकित्सालय, गैस राहत, हमीदिया अस्पताल परिसर, भोपाल 462001 पते पर भेजना है।

जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अनारक्षित वर्ग और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये हैं। जबकि एससी, एसटी को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये चुकाने होंगे। बैंक ड्रॉफ्ट के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना है। यह शुल्क भोपाल, गैस राहत एवं पुनर्वास के संचालक के नाम से देय होगा।

इस भर्ती का विज्ञापन विभागीय वेबसाइट www.bgtrrd.mp.gov.in पर उपलब्ध है और इसी वेबसाइट से आवेदन फॉर्म भी डाउनलोड करना है। नोटिफिकेशन के अनुसार, मेडिकल ऑफिसर पद पर नियुक्ति अधिकतम दो साल के लिए होगी। इस पद के लिए योग्य अम्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।

पदों की संपूर्ण जानकारी

  • मेडिकल ऑफिसर कुल पद- 45
  • अनारक्षित- 05 पद,
  • एससी- 05 पद,
  • एसटी- 22 पद,
  • ओबीसी- 13 पद

वेतन: 50,070 रुपए प्रति माह

शैक्षणिक योग्यता:

भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त MBBS की डिग्री और मध्य प्रदेश राज्य चिकित्सा परिषद में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

आयु सीमा:

कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हो रही मेडिकल ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए। वे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे जिनकी दो से अधिक संतान होगी और जिनमें से एक का जन्म 26 जनवरी 2001 के बाद हुआ हो।

Haryana Wale
Haryana Wale
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...